Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में चुनाव हारने पर बौखलाया मुखिया प्रत्याशी, दलित मतदाताओं की पिटाई कर थूक चटवाया
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में चुनाव हारने पर बौखलाया मुखिया प्रत्याशी, दलित मतदाताओं की पिटाई कर थूक चटवाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    औरंगाबाद. बिहार में रविवार को समाप्त हुए पंचायत चुनाव के बीच एक प्रत्याशी का तालिबानी चेहरा देखने को मिला है. मामला औरंगाबाद जिले से जुड़ा है. पंचायत चुनाव के 10 वें चरण के तहत कुटुंबा प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव में हारे हुए एक प्रत्याशी को अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई. वो हार से इस कदर बौखला गया कि अपने क्षेत्र के दलित वोटरों के बीच जा पहुंचा और वहां जाकर उसने दो मतदाताओं के साथ मारपीट तो की ही, उठक बैठक भी कराई. इतने से भी उस दबंग मुखिया प्रत्याशी का जी नहीं भरा तो उसने उन दोनों से जबरन थूक भी चटवाई.

    हालांकि मुखिया प्रत्याशी की इस तालिबानी हरकत को किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बड़ी ही तेज़ी से वायरल हुआ यह मामला कुटुंबा प्रखंड के सिंघना पंचायत के खरांटी टोले भुइयां बिगहा की है. हारा हुआ दबंग प्रत्याशी बलवंत सिंह है जो यहां से मुखिया पद के लिये चुनाव लड़ा था, मगर वो हार गया. जैसे ही वायरल हो रहा यह वीडियो डीएम सौरभ जोरवाल तथा एसपी कान्तेश कुमार मिश्र तक पहुंचा, दोनों ने इस पर त्वरित संज्ञान लिया और अम्बा थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देते हुए आरोपी बलवंत को गिरफ्तार करने का आदेश दिया
    अम्बा पुलिस ने भी एसपी का आदेश तामील करने में देर नहीं की और बिना देर किये कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. इधर आमजनों के बीच भी यह वीडियो देर शाम से चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया. बलवंत की इस तालिबानी दबंगई देख सभी हैरान थे और कह रहे थे कि शायद अंग्रेज़ी हुकूमत के समय ऐसी ही बर्बरतापूर्ण कार्रवाई हिंदुस्तानियों के साथ की जाती होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा की जिला स्तरीय बैठक पर्यटन स्थल पर्वत बिहार जामताड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल की अध्यक्षता में हुई
    Next Article तेजस्वी यादव के अंतरजातीय विवाह के समर्थन में उतरे सुशील कुमार मोदी, कह दी बड़ी बात

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.