Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदू धर्म अपनाएंगे फिल्म निर्माता अली अकबर, जनरल रावत के अपमान से दुखी होकर लिया फैसला
    Breaking News Headlines सिनेमा

    हिंदू धर्म अपनाएंगे फिल्म निर्माता अली अकबर, जनरल रावत के अपमान से दुखी होकर लिया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिल्म निर्माता अली अकबर ने अपनी पत्नी के साथ हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया. उन्होंने कहा है कि वे जनरल बिपिन रावत की मौत का अपमान करने वालों के चलते इस्लामछोड़ रहे हैं. कथित रूप से कई लोगों ने जनरल रावत की मौत से जुड़ी पोस्ट पर स्माइली इमोटिकॉन का इस्तेमाल किया था. बुधवार को तमिलनाडु के कुनूर जिले में हुए एक हादसे में सैन्य अधिकारी समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकबर का कहना है कि इस्लाम के शीर्ष नेताओं ने भी बहादुर सैन्य अधिकारी को अपमानित करने वाले ऐसे राष्ट्र विरोधियों का विरोध नहीं किया. उन्होंने कहा कि वे इसे स्वीकार नहीं कर सकते. अकबर का कहना है कि उनका धर्म से भरोसा उठ गया है. उन्होंने बुधवार को इस संबंध में एक वीडियो फेसबुक पर भी साझा किया था.
    फिल्म निर्माता ने कहा था, आज मैं जन्म से मिले हुए पहनावे को उतार फेंक रहा हूं. आज से मैं मुस्लिम नहीं हूं, मैं एक भारतीय हूं. मेरा यह जवाब उन लोगों के लिए हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ हजारों स्माइलिंग इमोटिकॉन्स पोस्ट किए हैं. कई मुस्लिम यूजर्स ने उनकी इस पोस्ट का विरोध किया और उन्हें अपशब्द कहे. हालांकि, कई यूजर्स उनके समर्थन में भी आए. कुछ समय बाद फेसबुक से यह पोस्ट गायब हो गई थी.

    एक अन्य पोस्ट में अकबर ने लिखा, देश को उन लोगों की पहचान करनी चाहिए और सजा देनी चाहिए, जो सीडीएस की मौत पर हंस रहे हैं. अकबर ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई राष्ट्र विरोधी गतिविधियां होती हैं औऱ रावत की मौत पर हंसना इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर लोग जो स्माइलिंग इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट कर रहे हैं और रावत की मौत की खबर पर जश्न मना रहे हैं, वे मुस्लिम हैं.
    उन्होंने आगे कहा, उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि रावत ने पाकिस्तान और कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कई कार्रवाई की. इन पोस्ट को देखने के बावजूद, जिनमें बहादुर सैन्य अधिकारी और देश का अपमान किया गया, किसी भी शीर्ष मुस्लिम नेता ने प्रतिक्रिया नहीं दी. मैं ऐसे धर्म का हिस्सा नहीं हो सकता.अकबर ने बताया कि वे और उनकी पत्नी हिंदू धर्म में परिवर्तन कर लेंगे और आधिकारिक रिकॉर्ड्स में धार्मिक जानकारी बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. उन्होंने कहा कि वे अपने दो बेटियों को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करेंगे. फिल्मनिर्माता ने कहा, ‘यह उनकी पसंद हैं और मैं उन्हें ही फैसला करने दूंगा.’ अकबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश समिति सदस्य थे. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के चलते अक्टूबर में पद से इस्तीफा दे दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयरटेल की सर्विस के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत, वीआई दूसरे और जियो तीसरे नंबर पर
    Next Article देश में ओमिक्रोन वेरिएंट के अब तक 32 केस दर्ज, मुंबई में रैली और मोर्चा निकालने पर लगी रोक

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.