Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एयरटेल की सर्विस के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत, वीआई दूसरे और जियो तीसरे नंबर पर
    Breaking News Business Headlines

    एयरटेल की सर्विस के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत, वीआई दूसरे और जियो तीसरे नंबर पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. टेलीकॉम सर्विसेज यूजर्स को भारती एयरटेल से सबसे ज्यादा शिकायत है. ट्राई को उसकी सेवाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं. इसके बाद वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो का नंबर है. संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 में भारती एयरटेल की सर्विस से जुड़ी 16,111 शिकायतें मिली हैं. वोडाफोन आइडिया की सर्विस के खिलाफ 14,487 और रिलायंस जियो की सेवाओं के खिलाफ 7,341 शिकायतें दर्ज हुई हैं.

    वोडाफोन आइडिया के खिलाफ खराब सर्विस की 14,487 शिकायतें दर्ज हुई हैं. इनमें से 9,186 शिकायतें वोडाफोन की सेवाओं के खिलाफ और 5,301 शिकायतें आइडिया के खिलाफ दर्ज हुई हैं. आंकड़ों के मुताबिक ट्राई को एमटीएनएल के खिलाफ 732 और बीएसएनएल के खिलाफ 2,913 शिकायतें मिली हैं. चौहान ने कहा है कि ट्राई एक्ट में व्यक्तिगत तौर पर कंज्यूमर की ओर से की गई शिकायतों के समाधान का प्रावधान नहीं हैं. हालांकि शिकायतें संबंधित सर्विस प्रोवाइडर्स को भेज दी गई हैं.
    ट्राई ने टेलीकॉम सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों को टु टियर शिकायत निवारण मैकेनिज्म बनाने का निर्देश दिया था ताकि ग्राहकों की शिकायतों का निपटारा हो सके. शिकायत निवारण मैकेनिज्म के तहत ग्राहक टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों के शिकायत केंद्र में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है. अगर ग्राहक की शिकायतें वहां दूर नहीं होती हैं तो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स के अपीलीय प्राधिकरण में अपील की जा सकती है.

    एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो तीनों ने अपनी टैरिफ और डेटा रेट में इजाफा किया है. देश के प्राइवेट सेक्टर में अब टेलीकॉम सर्विसेज मुहैया कराने वाली यही तीन कंपनियां बची हैं. तीनों को पास करोड़ों में ग्राहक हैं. हालांकि कंपनियां अपनी सेवाओं को लगातार बेहतर करने की कोशिश में लगी हैं. लेकिन भारत में ग्राहक इंटरनेट की धीमी स्पीड से जूझ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाथन लॉयन 400 विकेट लेने वाले 7वें स्पिनर, स्ट्राइक रेट भज्जी-कुंबले से बेहतर
    Next Article हिंदू धर्म अपनाएंगे फिल्म निर्माता अली अकबर, जनरल रावत के अपमान से दुखी होकर लिया फैसला

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.