Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क को एक स्टार्टअप कंपनी के सीईओ जगदीप सिंह से कड़ी टक्कर मिली है. दरअसल, अमेरिकन बैटरी स्टार्टअप QuantumScape Corp के भारतीय सीईओ जगदीप सिंह को मल्टी बिलियन डॉलर का पे पैकेज मिला है. इस पैकेज को स्टार्टअप कंपनी के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी भी मिल गई है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये पैकेज टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसा माना जा रहा है. बता दें कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत 255 बिलियन डॉलर है. वर्तमान में एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर अरबपति हैं. क्या है पैकेज…

Read More

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में चार धाम प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हाईवे की चौड़ाई बढ़ाने की इजाजत दे दी है. अब डबल-लेन हाईवे बनाने का रास्ता साफ हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि अदालत न्यायिक समीक्षा में सेना के सुरक्षा संसाधनों को तय नहीं कर सकती. सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर चारधाम सड़क परियोजना के लिए डबल लेन की अनुमति दे दी. इसके साथ ही पूर्व जस्टिस ए. के. सीकरी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है. केंद्र सरकार के लिए…

Read More

पुंछ. जम्मू-कश्मीर स्थित पुंछ के सुरनकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की. सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में छिपे हुए हैं. जब टीम संदिग्ध जगह के पास पहुंची तो छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरनकोट सेक्टर में स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध बंदूकधारी देखे जाने के बाद सैन्य जवानों ने तलाशी अभियान चलाया. जंगल में पेड़ों…

Read More

पथानामथिट्टा (केरल). केरल में अपने 27 दिन के शिशु (Baby Murder) का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया.उसने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन दोपहर 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया, लेकिन…

Read More

बीजिंग. कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर दुनियाभर में चिंता बनी हुई है. ब्रिटेन में ओमिक्रॉन से पहली मौत भी हो चुकी है. इस बीच चीन में डेल्टा वेरिएंट के प्रकोप के बीच ओमिक्रॉन का पहला केस रिपोर्ट हुआ है. संक्रमित उत्तरी शहर तियानजिन का है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में चीन की एजेंसी सीजीटीएन-टीवी के हवाले से सोमवार को बताया गया है कि उत्तरी चीन के तियानजिन शहर में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि संक्रमित हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. उसे तत्काल आइसोलेट कर दिया गया…

Read More

नुसा तेंगारा. इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. देश के मौसम विभाग ने कहा कि इंडोनेशिया ने पूर्वी नुसा तेंगारा में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई है. इसने बताया कि भूकंप का केंद्र पांच किमी की गहराई पर था.प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा, भूकंप केंद्र के 1,000 किमी के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक लहरें आने की संभावना है. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप की वजह से…

Read More

तिरुवनन्तपुरम. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की कड़ी आलोचना की, जिसने हाल में एक रैली के दौरान उनकी सरकार के वक्फ बोर्ड नीति के विरोध में उनके परिवार को निशाना बनाया था. उन्होंने पार्टी के नेतृत्व से कहा कि किसी की भी मां-बहन का सम्मान करना सीखें. रैली में कथित तौर पर असभ्य नारे और टिप्पणियों के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पर प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कार सीखने की शुरुआत परिवार से होती है. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की रैली में लगाए गए नारों पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री ने…

Read More

नई दिल्‍ली. भारत में पिछले 24 घंटों में जहां कोरोना वायरस के 7,350 नए मामले आए, तो वहीं 7,973 मरीज ठीक भी हुए हैं. साथ ही पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस से 202 लोगों की मौत भी हुई है. फिलहाल देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3,46,97,860 है. वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 91,456, कुल रिकवरी 3,41,30,768, कुल मौतें का आंकड़ा 4,75,636 है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले अभी 91,456 हैं, जो पिछले 561 दिनों में सबसे कम हैं. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 133.17 करोड़ टीके…

Read More

नई दिल्ली. बात जब फटाफट क्रिकेट की हो तो बस आंद्रे रसेल नाम ही काफी है. इस कैरेबियाई ऑलराउंडर का फिर खेल बोलता है. दुनिया भर की लीग में खेलने का अनुभव रखने वाला ये खिलाड़ी जब ऑस्ट्रेलिया की पिच पर उतरा तो बल्ले से कत्लेआम मचाता दिखा. उन्होंने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया कि जिसने देखा बस देखता रह गया. रसेल का ये तूफानी खेल देखने को मिला बिग बैश लीग में. सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला था. इस मुकाबले में रसेल मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेल रहे थे. मुकाबले में पहले बैटिंग सिडनी थंडर…

Read More

नई दिल्ली. अमेरिका में महंगाई दर के 40 साल के उच्च स्तर पर आने के बावजूद अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को तेजी देखी गई और इस संकेत का आज घरेलू शेयर बाजार पर भी पॉजिटिव असर देखा जा रहा है. एशियाई बाजारों में ज्यादातर इंडेक्स में बढ़त का हरा निशान ही बना हुआ है. अच्छे ग्लोबल संकेतों के आधार पर आज स्टॉक मार्केट की तेजी के साथ ही ओपनिंग हुई है.आज बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स 360 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और 59,161.97 के पार जा चुका है. इसके अलावा निफ्टी में सेंचुरी लगी है…

Read More