Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कत्लेआम, 6 गेंदों पर ठोके 34 रन, 17 गेंद पहले दिलाई जीत
    Breaking News Headlines खेल

    आंद्रे रसेल ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कत्लेआम, 6 गेंदों पर ठोके 34 रन, 17 गेंद पहले दिलाई जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बात जब फटाफट क्रिकेट की हो तो बस आंद्रे रसेल नाम ही काफी है. इस कैरेबियाई ऑलराउंडर का फिर खेल बोलता है. दुनिया भर की लीग में खेलने का अनुभव रखने वाला ये खिलाड़ी जब ऑस्ट्रेलिया की पिच पर उतरा तो बल्ले से कत्लेआम मचाता दिखा. उन्होंने मैदान पर ऐसा प्रदर्शन किया कि जिसने देखा बस देखता रह गया. रसेल का ये तूफानी खेल देखने को मिला बिग बैश लीग में. सिडनी थंडर और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला था. इस मुकाबले में रसेल मेलबर्न स्टार्स की ओर से खेल रहे थे.

    मुकाबले में पहले बैटिंग सिडनी थंडर ने की और निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 151 रन बनाए. सिडनी थंडर्स की ओर से एलेक्स रॉस ने सबसे ज्यादा 49 गेंदों पर 77 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मेलबर्न स्टार्स की ओर से कैस अहमद और ब्रोडी काउच 2-2 विकेट लेकर सफल गेंदबाज रहे. मुकाबले में आंद्रे रसेल ने भी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 38 रन दिए. पर विकेट ले पाने में नाकाम रहे.
    लेकिन, गेंद से मिली नाकामी आंद्रे रसेल को बल्ले के साथ बवाल मचाने से नहीं रोक सकी. 152 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेलबर्न स्टार्स के 4 विकेट 12वें ओवर में 83 रन पर ही गिर चुके थे. ऐसे में टीम के लिए बड़ा सहारा बनकर उतरे आंद्र रसेल, जिन्होंने क्रीज पर उतरते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया और आखिर तक नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही लौटे.

    रसेल ने 21 गेंदों पर 200 की स्ट्राइक रेट से 42 नाबाद रन ठोके, जिसमें 5 छक्के के अलावा 1 चौका शामिल रहा. यानी उन्होंने अपनी बेशकीमती पारी में 34 रन सिर्फ 6 गेंदों पर बाउंड्रीज के जरिए बटोरे. 5 छक्कों के साथ रसे मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज भी रहे. रसेल के मचाए इस तूफान का असर ये हुआ कि 152 रन का लक्ष्य मेलबर्न स्टार्स ने 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया और मुकाबले को 17 गेंद पहले अपनी झोली में डाल लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा उछलकर 59,000 के पार
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 7,350 नए मामले, 202 मरीजों की गई जान

    Related Posts

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    June 19, 2026

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    June 19, 2026

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    जमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.