Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मां ने 27 दिन के शिशु की दीवार में सिर मारकर कर दी हत्‍या, हुई गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    मां ने 27 दिन के शिशु की दीवार में सिर मारकर कर दी हत्‍या, हुई गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पथानामथिट्टा (केरल). केरल में अपने 27 दिन के शिशु (Baby Murder) का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया.उसने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन दोपहर 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया, लेकिन इसके बाद दिन में बच्चे की हालत और खराब हो गई और उसे तालुक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.
    पुलिस ने बताया कि इसके बाद एक आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया. महिला इस आश्रम के रसोईघर में काम करती है और अपने 45 वर्षीय प्रेमी के साथ रहती है. शिशु का 10 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम होने के बाद डॉक्‍टर ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं. इसके बाद अधिकारी ने बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की.

    पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला और उसके प्रेमी के बीच फोन के जरिए संपर्क हुआ था और उन्होंने आश्रम में साथ रहना शुरू कर दिया था. पुलिस ने बताया कि शिशु का पिता पहले से विवाहित था और महिला को इसकी जानकारी थी. उसने बताया कि बाद में और पूछताछ से पता चला कि महिला ने स्वयं अपने बच्चे की हत्या की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में मिला ओमिक्रॉन का पहला केस, डेल्टा के नए स्ट्रेन से भी मचा हड़कंप
    Next Article जम्मू-कश्मीर: पुंछ के सुरनकोट में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.