????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 18दिसंबर दिन शनिवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : सोनिया जी , प्रियंका जी!आपके विधायक इतने बेलगाम क्यों सदन में जो महिलाओं का अपमान हुआ है वह माफी के लायक नहीं* ********************* *पत्रकार को कोई गाली दें तो समझिये पत्रकारिता में जान बाक़ी है* ✍️राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऐतिहासिक श्री रमणा काली मंदिर का किया उद्घाटन ✍️प्रधानमंत्री मोदी को मिलेगा भूटान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भूटान सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नगदग पेल जी खोरलो से सम्मानित करने का फैसला किया है. यह जानकारी भूटान पीएम लोटे शेरिंग ने दी है. शेरिंग ने कहा है कि पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में बिना शर्त दोस्ती निभाई है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेहद मदद की है. शेरिंग ने बताया है कि उन्होंने पीएम मोदी को एक आध्यात्मिक इंसान के तौर पर देखा है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और भूटान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहा है. भारत भूटान का सबसे बड़ा ट्रेड और डेवलपमेंट…
नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 447 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 88 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 86 हजार 415 है.…
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट में स्थाई जज के तौर पर जस्टिस पुष्पा वी गनेदीवाला के नाम की सिफारिश नहीं करने का फैसला लिया है. खबर है कि पॉक्सो एक्ट के तहत जस्टिस गनेदीवाला की तरफ से दिए गए दो फैसले के चलते सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की तरफ से यह कदम उठाया गया है. फिलहाल, बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त जज की जिम्मेदारियां संभाल रहीं गनेदीवाला ने ही ‘स्किन टू स्किन’ मामले में विवादित फैसला सुनाया था, जिसके चलते वे काफी विवादों में रही थीं.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस गनेदीवाला के दो फैसलों की बारीकी से जांच…
महाराष्ट्र में बैलगाड़ी रेस के आयोजन पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए सशर्त मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के अंतिम आदेश तक जारी रहेगी. पीठ इस सवाल पर विचार करेगी कि क्या तमिलनाडु राज्य का पशु क्रूरता निवारण के संशोधित अधिनियम इस अदालत के दो निर्णयों में बताए गए दोषों को दूर करता है या नहीं. महाराष्ट्र की याचिका में भी वैसे ही सवाल हैं, जैसे कर्नाटक और तमिलनाडु की याचिका में उठाए गए थे. ऐसे में कोर्ट तीनों मामलों की सुनवाई एक साथ करेगी. अदालत के इस फैसले के बाद…
नई दिल्ली. दिल्ली में 10 साल पुराने डीज़ल वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसल होगा. 1 जनवरी 2022 तक 10 साल पूरे करने वाले डीज़ल से चलने वाले सभी वाहनों का रजिस्ट्रेशन कैंसल कर दिया जाएगा. कार मालिक दूसरे राज्यों में वाहन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं उन्हें अनापत्ति प्रमाण (एनओसी) जारी किए जाएंगे, ताकि दूसरी जगह वाहनों का री-रजिस्ट्रेशन करवाया जा सके. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चलाने पर प्रतिबंध है. क्या करें कार मालिक दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग की ओर से जारी…
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (16 दिसंबर) से एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड ओवल खेला जाएगा. उसके पहले कंगारू टीम को जबरदस्त झटका लगा है. कप्तान पैट कमिंस एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे. उनकी जगह स्टीव स्मिथ टीम की कप्तानी संभालेंगे. पहले टेस्ट मैच में 154 रनों की पारी खेलने वाले ट्रेविस हेड को टीम का उप कप्तान बनाया गया है. पैट कमिंस बुधवार शाम एडिलेड के एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे जहां वह कोविड संक्रमित एक व्यक्ति के करीबी संपर्क में आ गए. कमिंस तुरंत उस रेस्तरां से निकल…
नई दिल्ली. यमुना एक्सप्रेस-वे पर अगले दो महीनों के लिए स्पीड लिमिट 20 किमी प्रति घंटा कम कर दी गई है. इसका कारण कोहरा है. कोहरे के कारण इस एक्सप्रेस-वे पर हादसे होते रहे हैं. यही कारण है कि यमुना प्राधिकरण ने अगले दो महीने यानी कि 15 दिसंबर 2021 से लेकर 15 फरवरी 2022 तक के लिए स्पीड लिमिट को कम कर दिया गया है. यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों और कारों की स्पीड लिमिट सौ किमी प्रति घंटा है. वहीं भारी वाहनों की स्पीड लिमिट 80 किमी प्रति घंटा है जोकि अब 20 किमी प्रति घंटा कम कर…
नई दिल्ली. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लाखों कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में गुरुवार को दो दिन की हड़ताल शुरू कर दी, जिससे देश भर में बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा. ग्राहकों को हड़ताल की जानकारी देने के साथ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया जैसे सरकारी बैंकों की कई शाखाएं गुरुवार को बंद रहीं. शुक्रवार को भी बैंक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. यह हड़ताल अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी), अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) और राष्ट्रीय बैंक कर्मचारी संगठन (एनओबीडब्ल्यू) सहित नौ बैंक संघों मंच यूनाइटेड फोरम…
नई दिल्ली. पेट्रोल की महंगाई के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, सरकार ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी) प्रोग्राम के तहत इथेनॉल पर जीएसटी दर को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. आपको बता दें कि ईबीपी प्रोग्राम के तहत पेट्रोल में इथेनॉल को मिलाया जाता है. बता दें कि सरकार ने 2014 से इथेनॉल के प्रभावी मूल्य को अधिसूचित किया है. 2018 के दौरान पहली बार, सरकार द्वारा इथेनॉल उत्पादन के लिए उपयोग किए जाने वाले कच्चे माल के आधार पर इथेनॉल के अंतर मूल्य की घोषणा की गई…
