Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, अपने सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित करेगा भूटान
    Breaking News Headlines

    पीएम मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, अपने सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित करेगा भूटान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भूटान सरकार ने पीएम नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नगदग पेल जी खोरलो से सम्मानित करने का फैसला किया है. यह जानकारी भूटान पीएम लोटे शेरिंग ने दी है. शेरिंग ने कहा है कि पीएम मोदी ने पिछले कुछ सालों में बिना शर्त दोस्ती निभाई है और कोरोना वायरस महामारी के दौरान बेहद मदद की है. शेरिंग ने बताया है कि उन्होंने पीएम मोदी को एक आध्यात्मिक इंसान के तौर पर देखा है.

    विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और भूटान के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध रहा है. भारत भूटान का सबसे बड़ा ट्रेड और डेवलपमेंट पार्टनर बना हुआ है और उसने देश में कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को अपनी सहायता प्रदान की है. इसमें से 1020 मेगावाट ताला हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट, पारो एयरपोर्ट और भूटान ब्रॉडकास्टिंग स्टेशन आदि प्रमुख हैं.
    इसके साथ ही भारत भूटान का लीडिंग ट्रेड पार्टनर भी है, जिसमें दोनों देशों के बीच एक मुक्त व्यापार व्यवस्था मौजूद है. कोरोना काल में भारत ने भूटान की हर संभव मदद की है. भूटान को कई लाख कोविड वैक्सीन मुफ्त में दिए गए हैं.

    बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने पहला विदेश दौरा भूटान का किया था. 2019 में दूरी बार पीएम बनने के बाद भी अगस्त महीने में मोदी ने भूटान का दौरा किया था. हाल के सालों में भारत और भूटान के बीच संबंध लगातार मजबूत हुए हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन्हीं कारणों से पीएम मोदी को भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने की घोषणा की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 447 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 88 लोग संक्रमित
    Next Article सदर अस्पताल में घायल महिला को नहीं मिला बेड, भाजपा जिला अध्यक्ष

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.