Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 447 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 88 लोग संक्रमित
    Breaking News Headlines

    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7 हजार 447 नए केस दर्ज, ओमिक्रोन से अब तक 88 लोग संक्रमित

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप बरकरार है. बड़ी बात यह है कि देश में अब ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 7 हजार 447 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 391 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 88 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या 86 हजार 415 है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 76 हजार 869 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल 7886 रिकवरी हुईं, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
    राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 135 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 70 लाख 46 हजार 805 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 135 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 डोज़ दी जा चुकी हैं.

    गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली में नए संक्रमितों की पुष्टि के बाद देश में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या 88 हो गई है. कोरोना की हर लहर को सबसे ज्यादा झेलने वाला महाराष्ट्र ओमिक्रोन से भी सबसे ज्यादा परेशान है. महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के 32 केस, राजस्थान में 17 केस, दिल्ली में 10 केस, केरल में 5 केस, गुजरात में 5 केस, कर्नाटक में 8 केस, तेलंगाना में 7 केस, पश्चिम बंगाल में 1 केस, आंध्र प्रदेश में 1 केस, तमिलनाडु में 1 केस और चंडीगढ़ में 1 केस सामने आ चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट ने लिया फैसला: पॉक्सो एक्ट में विवादित आदेश देने वाली जज का होगा डिमोशन
    Next Article पीएम मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, अपने सर्वोच्च नागरिक अवार्ड से सम्मानित करेगा भूटान

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.