नई दिल्ली. कोहरे की मार अब ट्रेनों पर पड़नी शुरू हो गई है. देश के कई राज्यों में सर्दी के साथ कोहरा भी बढ़ने लगा है. इसकी वजह से पटरियों पर दृश्यता का लेवल काफी कम हो गया है. इसके चलते रेले खासकर पूर्व की दिशा में जाने वाली ट्रेनों को यात्री सुरक्षा के मद्देनजर कैंसिल कर रहा है. साथ ही कई ट्रेनों के फेरों में भी कमी कर रहा है. कोहरे के चलते नॉर्दर्न रेलवे की ओर से 31 जोड़ी यानी 62 ट्रेनें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को कैंसिल करने की घोषणा की है. यह ट्रेनें एक दिसंबर से…
Author: Devanand Singh
लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में 3 अक्टूबर को हुए तिकुनिया हिंसाकांड मामले में मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत सत्र न्यायालय द्वारा ख़ारिज कर दी गई. जमानत के लिए दाखिल की गई अर्जी के कागजों में त्रुटि के चलते कोर्ट ने प्रार्थना पत्र को अस्वीकार कर दिया. अब आशीष मिश्रा को फिर से जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करनी होगी. साथ ही कोर्ट ने तिकुनिया हिंसा में शामिल पांच अन्य आरोपी अंकित दास, शिवनंदन, लतीफ, शेखर और सत्यम की जमानत अर्जी को भी खारिज कर दिया…
नई दिल्ली. महंगाई पर काबू पाने के लिए वित्त मंत्रालय ने कुछ एग्री कमोडिटी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट में कारोबार को एक साल के लिए निलंबित कर दिया है. बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंजों को अगले आदेश तक गेहूं, कच्चे पाम तेल, मूंग और कुछ अन्य जिंसों में नए डेरिवेटिव अनुबंध शुरू नहीं करने का निर्देश दिया. यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. धान (गैर-बासमती), गेहूं, सोयाबीन और इसके डेरिवेटिव (इसका परिसर), कच्चे पाम तेल और मूंग के लिए नए अनुबंधों को शुरू करने पर नियामक द्वारा अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है.वित्त मंत्रालय की…
बेंगलुरु. कर्नाटक के कल्याण और विजयपुरा में स्कूली बच्चों को मिड-डे मील में अंडे दिए जाने के फैसले के खिलाफ साधुओं और मठों ने आंदोलन करने की घोषणा की है. ऑल इंडिया वेजिटेरियन फेडरेशन ने स्कूलों में बच्चों को अंडे दिए जाने के खिलाफ सोमवार को बेलगावी में विधानसभा चलो आंदोलन की अपील की है. फेडरेशन ने सरकार से अपील की है कि अंडे के बदले बच्चों को मल्टीविटामिन युक्त शुद्ध वेजिटेरियन खाना दिया जाना चाहिए.कर्नाटक सरकार ने हाल में कुपोषण से निपटने के लिए बीदर, रायचूर, कलबुर्गी, यादगीर, कोप्पल, बेल्लारी और विजयपुरा जिलों के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त…
अंजुरी में स्वर्ग से गीतों का झरना ************************************ जिस छोटे-से कद के व्यक्ति को मैं यहाँ आपके सामने ला रहा हूँ वह देखने में साधारण सा लगता है । यह देखकर अनुमान लगाना कठिन होगा कि शान्त चित्त वाले इस व्यक्ति की प्रतिभा माता सरस्वती की वीणा की लय पर ही अंगड़ाई लेती रही है और अपनी अंजुरी से भर भरकर यह व्यक्ति जनमानस को अपने गीतों से अभिषेक करता रहा है। हाँ, तो मैं जिस छोटे से कद वाले व्यक्ति की चर्चा कर रहा हूँ वही आपके सम्मुख मामचंद अग्रवाल वसंत यानी वसंत जमशेदपुरी के नाम से चर्चित हैं।…
रविवार को संध्या 4.30 बजे से ब्रह्मर्षि भवन, के . डी .फ्लैट मैदान, कदमा में एक महत्वपूर्ण बैठक ब्रह्मर्षि विकास मंच, कदमा – सोनारी – बिष्टुपूर के अध्यक्ष श्री दीपू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। श्री जय कुमार, महासचिव, के द्वारा कार्य क्रम का संचालन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की 133 वीं जयंती सह पारिवारिक मिलन समारोह के सफल आयोजन हेतु विचार – विमर्श किया गया। साथ ही यथाशीघ्र मेडिकल कैम्प करने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से श्री रवि भूषण, श्री राजेश सिंह, श्री राजेश शुक्ला, श्री…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 20दिसंबर दिन सोमवार2021???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : यूपी के चुनावी बिसात पर विकास समाजवाद और राष्ट्रवाद* ********************* ✍️देश पर गहराया ओमिक्राॅन वैरिएंट का खतरा, लगातार बढ़ रहे मामले, सावधानी जरूरी ✍️पाकिस्तान में OIC सम्मेलन छोड़ भारत आए पांच मुस्लिम देशों के विदेश मंत्री ✍️निशाने पर नेहरू? PM मोदी ने गोवा में कहा- सरदार पटेल जीवित रहते तो गोवा पुर्तगाली शासन से काफी पहले मुक्त…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 265 वृद्धा और विधवा के बीच पेंशन प्रमाण पत्र एवं 10 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया — जमशेदपुर के मानगो पुरुलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास रविवार को राज्य के मंत्री सह क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता ने किया , साढ़े चार किलोमीटर की ये सड़क मानगो को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है , कुल लगभग साढ़े पांच करोड़ के लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाना है , अगले पांच महीने के समय काल मे ये कार्य संवेदक द्वारा पूर्ण किया जाएगा । गौरतलब हो…
बाबा बैजनाथ सेवा संघ एवं संजीव नेत्रालय के संयुक्त प्रयास से संकोसाई रिफ्यूजी कॉलोनी में आयोजित हुआ मेगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर । शिविर का उद्घाटन मोनी बाबा मंदिर सोनारी के महंत मेघानंद सरस्वती जी, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री केएम सिंह जी , खादी ग्राम उद्योग भारत सरकार के सदस्य मनोज सिंह , शिविर के आयोजककर्ता भाजपा नेता विकास सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। शिविर में कुल 172 महिला एवं 77 पुरुषों ने अपने नेत्र का जांच निशुल्क करवाया। शिविर में अधिकांश वैसे लोग आए जिनके पास ना तो आयुष्मान कार्ड है और ना ही स्वास्थ्य…
मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य प्रगति का जायजा लिया झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज की कार्य प्रगति का जायजा लिया. उनके साथ कांग्रेस के नेता अशोक चौधरी, कमल किशोर अग्रवाल, सिंहभूम चैंबर कॉमर्स के उपाध्यक्ष(PRW) मुकेश मित्तल, महासचिव मानव केडिया और कार्य समिति के सदस्य उमेश खिरवाल, ठीकेदार गोविंद दोदराजका और आदर्श दोदराजक मौजूद थे। बन्ना गुप्ता और मंगल कालिंदी ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान विभागीय पदाधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली और वहां चल…
