स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 265 वृद्धा और विधवा के बीच पेंशन प्रमाण पत्र एवं 10 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र दिया
— जमशेदपुर के मानगो पुरुलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास रविवार को राज्य के मंत्री सह क्षेत्र के विधायक बन्ना गुप्ता ने किया , साढ़े चार किलोमीटर की ये सड़क मानगो को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ती है , कुल लगभग साढ़े पांच करोड़ के लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाना है , अगले पांच महीने के समय काल मे ये कार्य संवेदक द्वारा पूर्ण किया जाएगा । गौरतलब हो कि मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल से ही वर्ष 2009 में इस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था , उस वक्त भी वे क्षेत्र के तत्कालीन विधायक थे ।
रविवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कुल 265 वृद्धा और विधवा के बीच पेंशन प्रमाण पत्र एवं 10 लोगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने अपने कदमा स्थित कार्यालय में वितरण किया.इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा है कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में असहाय वृद्धा एवं विधवाओं का दर्द समझा और त्वरित कारवाई करते हुए कार्यकर्ताओं को कैंप के माध्यम से जरुरतमंदों का आवेदन जमा करवा कर उन्हें इस पेंशन स्कीम से जोड़ेंने का निर्देश दिया था. इसका परिणाम है कि आज मुझे इन असहायों को प्रमाण पत्र बाटंने का मौका मिला है.इस शुभ काम से मैं बहुत खुश हूं.कार्यक्रम में कैलाश रजक, मनोज झा,जितेंद्र सिंह ,संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर,रवि दुबे ,गुरु चरण मोहंती, इरशाद हैदर ,छोटू,धन्नु महतो, ऑस्टिन विल्सन स्थित थे.

