पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व RJD के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सगाई गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में होगी. खबरों के अनुसार शादी भी जल्द ही होगी. हालांकि तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं. यह अंतरजातीय विवाह होगा. वहीं, दिल्ली में तेजस्वी के घर के पास ही कन्या पक्ष का परिवार रहता था. इस दौरान तेजस्वी यादव से कन्या पक्ष की पुरानी जान-पहचान है. फिलहाल सगाई के बाद जल्द ही शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए परिवार के सभी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं. हालांकि, परिवार…
Author: Devanand Singh
ब्रसेल्स. यूरोपीय हेल्थ एजेंसी ने चेतावनी दी है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कारण मौत और हॉस्पिटलाइजेशन बढ़ सकते हैं. यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रोटेक्शन एंड कंट्रोल का कहना है कि आगामी हफ्तों में यूरोप में ओमिक्रॉन वैरिएंट का प्रसार बढ़ सकता है. एजेंसी ने वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि ओमिक्रॉन के तेज प्रसार के पीछे एक मुख्य वजह यह भी बन सकता है. ECDC की डायरेक्टर एंड्रिया एमॉन ने कहा है-वर्तमान स्थिति को ओमिक्रॉन वैरिएंट के उभार ने और ज्यादा चिंताजनक बना दिया है. दरअसल इस वक्त 19 यूरोपीय देशों…
नई दिल्ली. जूम कॉल पर गलत तरीके से घोषणा करते हुए 900 कर्मचारियों की छंटनी करने वाले सीईओ विशाल गर्ग ने आलोचनाओं के बाद माफी मांगी है. बेटर डॉट कॉम के सीईओ विशाल गर्ग ने कथित तौर पर, अब अपने मौजूदा कर्मचारियों को एक माफी का मेल भेजा है, जिसमें उन्होंने माना कि उन्होंने इस फैसले की घोषणा करने का गलत तरीका चुना. इस मेल को बेटर डॉट कॉम के एक कर्मचारी ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया. माफीनामा में गर्ग ने लिखा है कि वह इस फैसले से प्रभावित लोगों और उनके योगदान के प्रति सही तरीके से…
सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई. बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक बिजली कर्मचारी का कोलेबिरा पुलिस ने चालान काट दिया. इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली बिल बकाया होने की बात कहते हुए कोलेबिरा थाने की बत्ती ही गुल कर दी. बिजली कनेक्शन कटने के बाद थाने में अंधेरा छा गया. विवाद उपायुक्त के पास पहुंचा तो उन्होंने अविलंब थाने में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए. डीसी के आदेश के बाद कोलेबिरा पुलिस स्टेशन में बिजली…
नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया. हादसे में उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की भी मौत हो गई. जिस वक्त हादसा हुआ, हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई जबकि एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.बुधवार को पूरे देश में इसी को लेकर हलचल रही. इसी बीच अब इस घटना में साजिश का भी शक जताया जा रहा है. पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने हेलिकॉप्टर क्रैश मामले…
नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,419 नए केस सामने आए और 159 लोगों की मौत हुई. रिकवरी रेट 98.36% है जो कि पिछले मार्च से सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 8,251 लोग कोरोना से ठीक हुए अब तक कुल 3,40,97,388 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. डेली पॉजिटिविटी रेट 0.73% है जो कि पिछले 66 दिनों से 2 प्रतिशत से नीचे है. वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.74% है जो कि पिछले 25 दिनों से 1 प्रतिशत से नीचे है. पिछले 24 घंटे में वैक्सीन की 80,86,910 डोज दी गई, अब तक कुल वैक्सीनेशन…
नई दिल्ली. 26 दिसंबर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हनुमा विहारी की टीम में वापसी हुई है. साथ ही रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 टीम का कप्तान भी घोषित कर दिया गया है. स्टैंडबाय प्लेयर- नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर, अजरान नगवासवाला. साउथ अफ्रीका ने कर दी है अपनी टीम घोषित साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को अपनी 21 सदस्यीय टीम घोषित की थी. उनकी टीम इस प्रकार…
मुंबई. कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो किसी भी मुद्दे पर बोलने या अपनी राय रखने का एक मौका नहीं छोड़तीं. अब उन्होंने विक्की कौशल और कटरीना की शादी पर भी रिऐक्ट किया है. कंगना ने उनका नाम लिए बिना एज गैप पर कमेंट किया है. बता दें कि कटरीना, विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं. कटरीना 38 साल की हैं जबकि विक्की कौशल की उम्र 33 साल है. कंगना ने इसी पर रिऐक्ट किया है और शादी में इस एज गैप को अच्छा कदम बताया है. कंगना ने यूं की तारीफ कटरीना 9 दिसंबर को…
मेलबर्न. ऑस्ट्रेलियाई ओपन की प्रविष्टियों में सेरेना विलियम्स का नाम गायब होने के बाद उन्होंने खुद इस बात पुष्टि कर दी है कि वह साल का पहला ग्रैंडस्लैम नहीं खेलेंगी. सेरेना ने चोट के कारण विम्बलडन के पहले दौर से बाहर होने के बाद से कोई टूर्नामेंट नहीं खेला है. वह रैंकिंग में खिसककर 41वें स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने 23वां ग्रैंडस्लैम 2017 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में ही जीता था. इस साल नाओमी ओसाका ने उन्हें सेमीफाइनल में सीधे सेटों में हराया.ऑस्ट्रेलियाई ओपन की वेबसाइट पर बुधवार को कहा कि सात बार की महिला एकल चैम्पियन सेरेना…
नई दिल्ली. पत्रकारों की अंतर्राष्ट्रीय संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (Reporters Without Borders) की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘पत्रकारों को बंधक बनाने के मामले’ में चीन सबसे आगे है. वर्तमान समय में चीन में कम से कम 127 पत्रकार हिरासत में हैं. रिपोर्ट का कहना है कि चीन पत्रकारिता के खिलाफ़ दुनिया भर में “दमनकारी अभियान” चला रहा है.चीन ने ना सिर्फ़ पत्रकारों बल्कि नागरिक पत्रकारों पर ‘परेशानी और अशांति पैदा’ करने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ़्तारियों को जायज़ ठहराया है. 42 पन्नों वाली संस्था की रिपोर्ट कहती है कि महामारी के साथ ही प्रेस पर प्रतिबंध…
