Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6000 का चालान, बिजली विभाग ने पूरे थाने की बत्‍ती कर दी गुल
    Breaking News Headlines झारखंड

    पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6000 का चालान, बिजली विभाग ने पूरे थाने की बत्‍ती कर दी गुल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिमडेगा. झारखंड के सिमडेगा जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई. बिना हेलमेट बाइक चला रहे एक बिजली कर्मचारी का कोलेबिरा पुलिस ने चालान काट दिया. इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली बिल बकाया होने की बात कहते हुए कोलेबिरा थाने की बत्‍ती ही गुल कर दी. बिजली कनेक्‍शन कटने के बाद थाने में अंधेरा छा गया. विवाद उपायुक्‍त के पास पहुंचा तो उन्‍होंने अविलंब थाने में बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए. डीसी के आदेश के बाद कोलेबिरा पुलिस स्‍टेशन में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई. उपायुक्‍त ने मामले के जांच के आदेश भी दिए हैं.

    कोलेबिरा बिजली विभाग के कनीय अभियंता राघवेन्द्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, बिजली कर्मचारी को बिना हेलमेट बाइक चलाने के कारण कोलेबिरा पुलिस ने 6000 रुपये का चालान काट दिया. कनीय अभियंता ने कहा कि जिसका मासिक मानदेय महज 8000 रुपये ही है, उसका 6000 रुपये फाइन काटना जुल्म है. उन्होने कहा कि बिजली मिस्त्री आवश्यक सेवा में बिजली लाइन बनाने में 24 घंटे सेवा देते रहते हैं, लेकिन जब पुलिस ऐसा करेगी तो ऐसी स्थिति में विद्युत कर्मी आपात स्थिति में सेवा देने में देरी या फिर आनाकानी कर सकते हैं. इसका असर आमलोगों पर भी पड़ सकता है.
    पुलिस द्वारा विद्युत कर्मी का चालान काटने से नाराज विभाग ने बिल बकाया होने का हवाला देते हुए कोलेबिरा थाने का बिजली कनेक्‍शन ही काट दिया. इस बारे में कोलेबिरा थाना प्रभारी ने कहा कि बिजली विभाग प्रतिशोध के कारण थाने का कनेक्‍शन काटा है. उन्होने बताया की अभी माओवादियों का शहादत सप्ताह चल रहा है, ऐसे में थाने का बिजली कनेक्‍शन काट कर अंधेरा करना पुलिस स्‍टेशन को खतरे में डालना है. उन्‍होंने कहा कि जिले के उपायुक्त को इस बारे में आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया गया है.

    उपायुक्‍त को जब मामले की जानकारी मिली तो उन्‍होंने अविलंब थाने में बिजली आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया. इसके बाद देर रात कोलेबिरा थाने में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई. गौरतलब है कि कोलेबिरा कभी अति नक्सल प्रभावित प्रखंड में शामिल था. यह प्रखंड नक्सलियों के निशाने पर रहा है, ऐसे में थाने की बत्‍ती गुल कर देना बेहद खतरनाक है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे
    Next Article जूम कॉल पर 900 कर्मियों को छंटनी करने वाले सीईओ ने माफी मांगी

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.