Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे
    Breaking News Headlines

    हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया. हादसे में उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की भी मौत हो गई. जिस वक्त हादसा हुआ, हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई जबकि एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.बुधवार को पूरे देश में इसी को लेकर हलचल रही. इसी बीच अब इस घटना में साजिश का भी शक जताया जा रहा है. पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने हेलिकॉप्टर क्रैश मामले में साजिश का शक जताया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं साजिश है. LTT के स्लीपर सेल इसके पीछे हो सकते हैं क्योंकि जहां हादसा हुआ है वह LTT का ही इलाका है. पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है.
    हादसे के तुरंत बाद ही वायुसेना ने जांच का आदेश दे दिया था. अब वायुसेना अपने स्तर पर हादसे के कारणों का पता लगा रही है. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है, इसे लेकर अभी तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि जब हादसा हुआ तब जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन (नीलगिरी पहाड़ी) स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज (डीएसएससी) जा रहे थे, जहां उन्हें शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करना था.जनरल बिपिन रावत दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं. वायुसेना की तरफ से बताया गया कि इस दुर्घटना में डीएसएससी के डायरेक्टिंग स्टाफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एससी घायल हैं और फिलहाल सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में उनका उपचार चल रहा है. वायुसेना ने ट्वीट कर बताया, “बहुत ही अफसोस के साथ इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हेलिकॉप्टर सवार जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है.”
    आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निकटवर्ती कोयंबटूर के सुलुर वायुसैनिक अड्डे से रावत और अन्य को लेकर हेलिकॉप्टर ने पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसे 45 मिनट बाद उधगमंडलम में वेलिंगटन के डीएसएससी में उतरना था. उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर हुई. इससे पहले सीडीएस दिल्ली से पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट पर एंबरर विमान से वायुसेना के अड्डे पहुंचे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना के 9,419 नए मामले, रिकवरी रेट हुआ 98.36 प्रतिशत
    Next Article पुलिस ने लाइनमैन का काटा 6000 का चालान, बिजली विभाग ने पूरे थाने की बत्‍ती कर दी गुल

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    El análisis detallado de estrategias y el spinogambino casino para jugadores exigentes

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.