Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में सगाई आज, जल्द होगी शादी
    Breaking News Headlines बिहार

    लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में सगाई आज, जल्द होगी शादी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व RJD के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव की सगाई गुरुवार को दिल्ली के एक होटल में होगी. खबरों के अनुसार शादी भी जल्द ही होगी. हालांकि तेजस्वी यादव की होने वाली पत्नी हरियाणा की रहने वाली हैं. यह अंतरजातीय विवाह होगा. वहीं, दिल्ली में तेजस्वी के घर के पास ही कन्या पक्ष का परिवार रहता था. इस दौरान तेजस्वी यादव से कन्या पक्ष की पुरानी जान-पहचान है. फिलहाल सगाई के बाद जल्द ही शादी समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए परिवार के सभी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं. हालांकि, परिवार और पार्टी की ओर से इस आयोजन को सार्वजनिक नहीं किया गया है.दरअसल, RJD सुप्रीमों लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भी दिल्ली में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि कुछ जानकारी नहीं होने की बात कही है. वहीं, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट कर साफ तौर पर कहा कि भाई के सिर पर सेहरा है सजने वाला, खुशियों से गुलजार घर का आंगन है होने वाला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शादी की तैयारी को लेकर विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद ही तेजस्वी एवं पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) दिल्ली की ओर रवाना हो गए थे. ऐसे में कोरोना के कारण सगाई समारोह में सिर्फ पारिवारिक सदस्यों एवं निकटतम लोगों को आमंत्रित किया गया है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक सगाई समारोह में किसी भी पार्टी विधायक या सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओमिक्रॉन के कारण मौतें बढ़ेंगी और अस्पतालों में लगेगी भीड़! यूरोपीय एजेंसी की चेतावनी
    Next Article नहीं बच पाया सूरज,जानलेवा हमले के 36घंटे की जद्दोजहद के बाद हो गई मौत, हमले के आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.