साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-एक में निर्माणाधीन एक तीन मंजिले भवन से गिरकर तीन मिस्त्री घायल हो गए. घायलो में लालू सिंह सरदार, संजय कुमार और यादव कुमार शामिल है. उन तीनों को इलाज के लिए आनन-फानन मे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां से लालू सिंह सरदार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. सभी घायल नीमडीह आदरडीह के रहने वाले हैं. जानकारी के अनुसार भवन के तीसरे तल्ले पर दीवार जोड़ने का काम किया जा रहा था. उसी काम में तीनों मिस्त्री लगे हुए थे. उसी दौरान…
Author: Devanand Singh
एबीएम कॉलेज के वार्षिक कैलेंडर का विधायक सरयू राय ने किया विमोचन जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित एबीएम कॉलेज द्वारा प्रकाशित पोर्टेबल वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण विधायक सरयू राय ने अपने बिष्टुपुर स्थित आवास में किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय हमारे विधानसभा क्षेत्र का एकमात्र अंगीभूत कॉलेज है। इसके शैक्षणिक एवं आधारभूत संरचना के विकास में उनसे जो बन पड़ेगा, सहयोग करेंगे। इस मौके पर प्राचार्य डॉक्टर मुदिता चंद्रा, केयू ब्रांच कोऑर्डिनेटर डॉ आर के चौधरी, टाकु अध्यक्ष डाॅ. राजेंद्र भारती, डॉ. तापेश्वर पांडे, डॉ. बीवी भुइयां, डॉ अवध बिहारी पुराण, नवनीत कुमार सिंह, भावेश कुमार मुख्य रूप…
भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा, भाजपा जिला कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर तिरेंगे को दी सलामी जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बुधवार को भारतवर्ष के 73वें गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला कार्यालय समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त भालूबासा दुकानदार समिति, आशीष किशोर संघ, रघुवर मार्केट गोलमुरी, युवा एकता संघ भुइयांडीह समेत कुल आठ स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा करने और इसका पूर्ण रूप से पालन करना हम सभी का प्रथम…
हम सभी गणतंत्र के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें : दिनेश ● जमशेदपुर में 12 स्थानों पर दिनेश कुमार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन देश के 73वें गणतंत्र दिवस के गर्वित अवसर पर जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने लगभग एक दर्जन स्थानों पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया। मौके पर हर भारतीय को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया और उनके अधिकार और कर्तव्यों से अवगत कराया। कहा कि सरकारों से अधिकार माँगना जनता का मौलिक अधिकार है। किंतु हमें देश के प्रति अपने उत्तरदायित्वों और कर्तव्यों…
आधुनिक पावर बनाएगा ग्रामीणों को डिजिटल साक्षर, गणतंत्र दिवस पर की गयी घोषणा ग्रामीणों को बूस्टर डोज़ और जैविक खेती के लिए भी कवायद शुरू देश के 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पदमपुर स्थित आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने आस-पास के गांव के ग्रामीणों को डिजिटल साक्षर साक्षर करने की घोषणा की। बुधवार को कंपनी परिसर में झंडोतोलन के बाद यह घोषणा की गयी। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि एक टीम सर्वे में लग चुकी है जल्द ही ग्रामीणों को डिजिटल साक्षर बनाने की शरुआत की जाएगी। जैविक खेती को लेकर भी कंपनी गंभीर है इसको…
प्रयागराज. उग्र प्रतियोगी छात्रों पर कथित पुलिसिया बर्बरता के मामले में प्रयागराज पुलिस ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसपी अजय कुमार पांडे ने बुधवार को बताया कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हजारों की तादाद में छात्र एकत्रित हो गए थे. प्रदर्शनकारी छात्र रेलवे ट्रैक को जाम कर रहे थे, जबकि कुछ छात्र ट्रेन के इंजन में आग लगाने की फिराक में थे. उन्होंने बताया कि जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जवान पहुंचे थे और छात्रों को समझा-बुझाकर हटाया जा रहा था. प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस बीच छात्रों ने पुलिस…
टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान आईटी ब्रांड बन गई है. दुनिया की टॉप-25 कंपनियों में टीसीएस के अलावा पांच अन्य भारतीय आईटी कंपनियां भी जगह बनाने में कामयाब रहीं. ब्रांड मूल्यांकन करने वाली कंपनी ब्रांड फाइनेंस ने एक रिपोर्ट में बताया कि दुनिया की सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड की सूची में इन्फोसिस तीसरे स्थान पर कायम है. इसके अलावा, आईटी क्षेत्र की चार अन्य बड़ी घरेलू कंपनियों ने भी टॉप-25 में अपनी स्थिति मजबूती से बनाए रखी है. विप्रो सातवें, एसचीएल आठवें, टेक महिंद्रा 15वें और एलटीआई 22वें स्थान पर हैं. एसेंचर इस साल भी सबसे…
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया. रोहित शर्मा के फिट होने के चलते उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की टीम में वापसी हुई है. इसके साथ ही आईपीएल और अंडर-19 क्रिकेट से अपनी पहचान बनाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को भी पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज अगले महीने से खेली जानी है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में वनडे सीरीज का आगाज 6…
नई दिल्ली. देश में कोरोना के प्रकोप में कमी आती दिख रही है. लगातार दूसरे दिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों की तुलना में अधिक रही. 24 घंटों की अवधि में जहां 2,93,073 लोग इस बीमारी से ठीक हुए वहीं नए मामले 2,85,914 दर्ज किए गए. सक्रिय मामलों में भी 13,824 की कमी दर्ज की गई. देश में बुधवार की सुबह 22,23,018 सक्रिय मामले थे. हालांकि केरल में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं. केरल में 49,771 नए मामले केरल में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में…
नई दिल्ली. स्थानीय मांग बढऩे और रुपये के मूल्य में गिरावट आने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 86 रुपये बढ़कर 48,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. हालांकि, चांदी की कीमत 522 रुपये की गिरावट के साथ 63,907 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,429 रुपये प्रति किलोग्राम रही थी. अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 16 पैसे घटकर 74.67 रुपये…
