Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में संक्रमण से ठीक होने की दर घटी, एक दिन में 665 की मौत, यह है राज्यों का हाल
    Breaking News Headlines

    देश में संक्रमण से ठीक होने की दर घटी, एक दिन में 665 की मौत, यह है राज्यों का हाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना के प्रकोप में कमी आती दिख रही है. लगातार दूसरे दिन कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या नए मामलों की तुलना में अधिक रही. 24 घंटों की अवधि में जहां 2,93,073 लोग इस बीमारी से ठीक हुए वहीं नए मामले 2,85,914 दर्ज किए गए. सक्रिय मामलों में भी 13,824 की कमी दर्ज की गई. देश में बुधवार की सुबह 22,23,018 सक्रिय मामले थे. हालांकि केरल में कोरोना के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं.

    केरल में 49,771 नए मामले

    केरल में कोरोना की रफ्तार डराने लगी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49,771 नए मामले सामने आए जबकि 63 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. केरल में सक्रिय मामलों की संख्या 3,00,556 है. केरल में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 52,281 है.

    मुंबई 1,858 और दिल्ली में 7,498 नए केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,858 नए मामले आए, जबकि 13 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. मुंबई में 22,364 सक्रिय मामले हैं. वहीं दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,498 नए मामले सामने आए जबकि 29 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. दिल्ली में 38,315 एक्टिव केस हैं.

    देश में एक दिन में 665 की मौत

    स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार नए मामलों को मिलाकर अब 4,00,85,116 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 665 और लोगों की मौत से कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 4,91,127 हो चुकी है.

    रिकवरी रेट घटी

    मंत्रालय के अनुसार ठीक होने की दर दर घटकर 93.23 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.23 रह गई है. दैनिक पाजिटिविटी दर 16.16 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजटिविटी दर 17.33 प्रतिशत दर्ज की गई. बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,73,70,971 हो गई है.

    17 लाख से अधिक नमूनों की जांच

    मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया कि अब तक 72.05 करोड़ कोरोना नमूनों का परीक्षण किया गया है जबकि पिछले 24 घंटों में 17,69,745 परीक्षण किए गए.

    अब तक 163.58 करोड़ टीके लगे

    राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 163.58 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों के पास अभी भी 13.60 करोड़ अप्रयुक्त वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोना की कीमत बढ़ी, लेकिन चांदी के दाम में आई भारी गिरावट
    Next Article उत्क्रमित मध्यविद्यालय मानोपुर में 27 जनवरी को भी फहरता रहा राष्ट्रीय ध्वज

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.