Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस का खुलासा- रेल इंजन में आग लगाने की फिराक में थे प्रतियोगी छात्र, 6 पुलिसवाले भी सस्‍पेंड
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पुलिस का खुलासा- रेल इंजन में आग लगाने की फिराक में थे प्रतियोगी छात्र, 6 पुलिसवाले भी सस्‍पेंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. उग्र प्रतियोगी छात्रों पर कथित पुलिसिया बर्बरता के मामले में प्रयागराज पुलिस ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एसपी अजय कुमार पांडे ने बुधवार को बताया कि प्रयागराज रेलवे स्‍टेशन पर हजारों की तादाद में छात्र एकत्रित हो गए थे. प्रदर्शनकारी छात्र रेलवे ट्रैक को जाम कर रहे थे, जबकि कुछ छात्र ट्रेन के इंजन में आग लगाने की फिराक में थे. उन्‍होंने बताया कि जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर जवान पहुंचे थे और छात्रों को समझा-बुझाकर हटाया जा रहा था. प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस बीच छात्रों ने पुलिस पर पत्‍थरबाजी शुरू कर दी थी. इसके बावजूद पु‍लिस धैर्य के साथ छात्रों को वहां से हटा रहे थे. इस दौरान उपद्रवी छात्र आसपास के इलाकों में छुप गए थे. एसपी अजय पांडे ने कहा कि ऐसे में उपद्रवी छात्रों की पहचान कर उन्‍हें बाहर निकालना जरूरी था. इसके लिए बकायदा टीम बनाई गई थी, जिसे सफलता भी मिली. बता दें कि इस दौरान पुलिस पर हॉस्‍टल में घुसकर छात्रों के साथ बर्बरता करने का आरोप लगा है. इस मामले में 6 पुलिसवाले को निलंबित कर दिया गया है.

    प्रयागराज के SP ने बताया कि प्रदीप यादव और मुकेश यादव नामक दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. हंगामे में 3 नामजद के ख‍िलाफ केस दर्ज किया गया है. उन्‍होंने बताया कि राजेश सचान ने सोशल मीडिया पर भ्रमाक और उकसाने वाला पोस्‍ट फैलाया था. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है. बता दें कि इस मामले में कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें पुलिसवालों को अनावश्‍यक बल प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है. पुलिस का कहना है कि प्रयागराज पुलिस का छात्रों से कोई झगड़ा नहीं है. पुलिस सिर्फ उपद्रवी तत्‍वों को पकड़ना चाहती है. गौरतलब है कि पुलिस ने 3 नामजद और तकरीबन 1000 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इनके खिलाफ 13 गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleTCS ने रचा इतिहास, बनी दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान आईटी ब्रांड
    Next Article आधुनिक पावर बनाएगा ग्रामीणों को डिजिटल साक्षर, गणतंत्र दिवस पर की गयी घोषणा ग्रामीणों को बूस्टर डोज़ और जैविक खेती के लिए भी कवायद शुरू

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.