Author: Devanand Singh

हर किसान को सबल बनाने को प्रयासरत है हेमंत सरकार प्रोसेसिंग यूनिट में 3575 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार निवेशकों को मिल रहा प्रोत्साहन रांची झारखण्ड कृषि विरासत वाला एक समृद्ध राज्य है, और इसकी समृद्धि के वाहक राज्य के मेहनती किसान हैं। इन किसानों की लगातार प्रगति वर्तमान सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर राज्य में चावल उत्पादन को मजबूत करने के लिए पहल हुई है, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए जियाडा द्वारा रियायती दर पर चावल मिलों को भूमि उपलब्ध कराकर निवेशकों को नई मिल खोलने…

Read More

अपराधियो पर अंकुश लगाने में नाकाम है राज्य की हेमन्त सरकार :आजसू पूर्व मुख्यमंत्री से मिले भोजपुरिया प्रतिनिधि भाषाई विवाद पर मांगी स्पष्ट राय आज दिनांक 15 फरवरी 2022 को आजसू जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि वर्तमान समय मे राज्य कि पुलिसिया तंत्र फेल हो चुकी है,और इसका खमियाजा आम जनता के साथ साथ व्यपारी वर्ग और पत्रकार वर्ग के लोग भुगत रहे है । हेमन्त सरकार अपने राजस्व की वसूली में व्यस्त है और अपने और मंत्रियों के ऐशोआराम के जुगाड़ में लगे हुए है, जहां मंत्रियो के बंगले और नई 50…

Read More

अपराधिक घटनाओं के विरोध में सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले  व्यपारियों ने दिया एक दिवसीय धरना जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए व्यपारी से लूट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, इसके खिलाफ सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले तमाम व्यपारियों ने एक दिवसीय धरना दिया । गौरतलब हो कि इस घटना में 32 लाख रुपये की लूट अपराधियों ने की थी , और ये रुपये मशहूर सोना व्यपारी छगनलाल दयालजी संस् का था , वैसे जिला प्रसाशन ने आश्वाशन दिया था कि एक दिन के भीतर ही अपराधियों…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए सख्त अधिकारी दिखाने लगे चुस्ती कहा कोरोना का बहाना नहीं चलेगा,दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन आई.पी.एच सभागार, नामकुम- राँची में जिलों के कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक,पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू के लिए दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया ▪️कोरोना का बहाना नहीं चलेगा, अपने कार्यशैली में सुधार करना होगा तथा जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा… डॉ कृष्ण कुमार, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलों से कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक, पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू का दो दिवसीय कुष्ठ रोग संबंधित उन्मुखीकरण…

Read More

हाइकोर्ट ने जेपीएससी को संशोधित रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी संशोधित रिजल्ट में 407 उम्मीदवार रिजल्ट से बाहर होंगे. वहीं 1044 उम्मीदवार शामिल होंगे मंगलवार को हाइकोर्ट में हुई सुनवाई में जेपीएससी ने जानकारी दी कि नये सिरे से संशोधित रिजल्ट प्रकाशित किया जायेगा. आयोग के इस जवाब से याचिकाकर्ता संतुष्ट हुए हैं. इसके बाद उन्होंने केस को वापस लिया. संशोधित रिजल्ट में 407 उम्मीदवार रिजल्ट से बाहर होंगे. वहीं 1044 उम्मीदवार शामिल होंगे . आयोग ने इस दौरान कोर्ट से संशोधित रिजल्ट प्रकाशित करने की अनुमति मांगी जिस पर कोर्ट ने कहा कि आयोग जब चाहे रिजल्ट प्रकाशित…

Read More

राज्य के सभी सरकारी जिला अस्पतालों में लगेगी सर्वाइकल प्री कैंसर की पहचान एवं उपचार की मशीनें, बजट में 1 करोड़ 32 लाख का बनाया गया है प्रावधान: बन्ना गुप्ता झारखण्ड देश का पहला राज्य होगा जिसके सभी सरकारी जिला अस्पतालों में होगी सर्वाइकल कैंसर के जाँच के लिए डिजिटल विडियो कोल्पोस्कोप एवं क्रायो की सुविधा- वीमेन डॉक्टर्स विंग झारखण्ड की पहल का परिणाम 9 महीने में राज्य में 89,541 प्रजनन क्षमता वाली महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की हुई जांच, लक्ष्य था 2,25,571 महिलाओं की जांच का साल भर का लक्ष्य 2,70,000 प्रजनन क्षमता वाली महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर…

Read More

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर की अरूसा परवेज ने जब इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉप किया, तो उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी मेहनत की सफलता के बाद जहरीले ट्रोल होंगे. जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 फरवरी को 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे. अरूसा ने 500 में से 499 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में टॉप किया. टॉप करने के बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेश आने लगे, लेकिन उनके परिवार की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई. अरूसा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कड़वे ट्रोल दिखाई…

Read More

कर्वधा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र में लग्जरी बस बेकाबू होकर घाटी में पलट गई. हादसे में 1 यात्री की दर्दनाक मौत हो गई और 15 से 16 यात्री घायल हो गए. करीब 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखनऊ से बेमेतरा आनेवाली बस नंबर एमपी 18 पी 0383 में लगभग 70 यात्री सवार थे. इसी दरमियान अकचरा घाटी के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई. जानकारी के मुताबिक बस हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है. दुर्घटना के बाद रहवासियों ने आकर बस में…

Read More

नई दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 और 10 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हैदराबाद, आइजोल और मिजोरम के चंपाई शहर में तलाशी अभियान चलाया. ये सर्च ऑपरेशन इंसान के बालों की तस्करी के मामले में की गई. दरअसल अवैध जमीनी रास्तों के जरिये इंसानी बालों की तस्करी कर उसे भारत से म्यांमार भेजा जा रहा था और करोड़ों रुपए की कमाई की जा रही थी. अधिकारियों ने बताया कि हवाला रैकेट के तार भी इससे जुड़े हुए हैं. इस पूरे मामले में बालों के लोकल ट्रेंड्स के रिश्ते भी हवाला रैकेट से जुड़े पाए गए हैं. ईडी…

Read More

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बीजेपी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी डेलिगेशन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने चुनाव आयोग से सपा-बसपा और कांग्रेस की शिकायत करते हुए कहा कि ये दल मुस्लिम महिलाओं को वोट न डालने देने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी डेलिगेशन का कहना है कि महिलाओं को बुर्का पहनकर बिना पहचान दिखाए पोलिंग बूथों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बात…

Read More