मुंबई. महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय एजेंसी ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाया. संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र पर और मराठी लोगों पर जिस तरह के हमले हो रहे हैं. इसके लिए किसी को तो युद्ध का शंख फूंकना ही था. बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि अगर तुमने कोई पाप नहीं किया है तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप कितना भी दबाव डालें हम डरने वाले नहीं हैं. हमें इस पत्रकार परिषद के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शरद पवार समेत सभी पार्टियों के…
Author: Devanand Singh
मुंबई. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है. सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में दर्ज हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ये तलाशी की जा रही हैं. अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र का एक नेता भी ED के रडार पर है. सूत्रों ने बताया, मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों से संबंधित कई ठिकानों पर ईडी तलाशी कर रही है. कुछ अंडरवर्ल्ड भगोड़े और राजनेता भी जांच के दायरे में हैं. साथ ही ईडी के…
भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आयी है. मुख्यमंत्री को हल्का बुखार है. उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है. सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- मैंने अपना Rt-PCR टेस्ट कराया है. उसमें कोविड-19 पॉजिटिव आया हूं. फिलहाल सामान्य लक्षण हैं. कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. अगले सभी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से होंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरी बार कोरोना वायरस से…
इडियन कोस्ट गार्ड में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए Indian Coast Guard ने स्टोर्स के फोरमैन, जनरल सेंट्रल सर्विस, ग्रुप ‘B’ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Indian Coast Guard की आधिकारिक वेबसाइट http://indiancoastguard.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू हो गई है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiancoastguard.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (Indian Coast Guard Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर…
शिवमोगा. कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध को लेकर विवाद मंगलवार को भी जारी रहा. उडुपी और शिवमोगा जिले के स्कूलों में छात्राओं परीक्षा में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि उन्होंने हिजाब या हेडस्कार्फ उतारने से मना कर दिया था. जिन छात्राओं को परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं दी गई, उनमें उडुपी के एक सरकारी स्कूल की दो छात्राएं भी शामिल थीं. इन दो छात्राओं में से एक के माता-पिता ने बताया कि स्कूल ने लड़की को धमकी दी कि अगर वह हिजाब हटाने से इनकार करती है, तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जाएगी.…
नई दिल्ली. टीम इंडिया को वनडे सीरीज के बाद अब वेस्टइंडीज से टी20 सीरीज खेलनी है. इसका आगाज 16 फरवरी से कोलकाता में होगा. इससे पहले, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों को नसीहत दी है कि वो फिलहाल, आईपीएल 2022 ऑक्शन के बारे में सोचना भूलकर, देश के लिए खेलने पर ध्यान दें. रोहित से टी20 सीरीज को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीएल ऑक्शन को लेकर भी सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय टीम का पूरा फोकस टी20 सीरीज पर है और खिलाड़ियों को भी इसी पर ध्यान देने के लिए कहा गया है.…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 16फरवरी दिन बुधवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया: कानपुर के लिए भाजपा और सपा में आर-पार की जंग, किसका होगा कब्जा ?* ********************* ✍️सऊदी अरब की मिलिट्री कमांडर पहली बार भारत दौरे पर आए, थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे से की मुलाकात ✍️संत रविदास ने जातिवाद, छुआछूत को खत्म करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया: PM मोदी ✍️16 फरवरी को दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों…
परमात्मा अर्पण परिवार को शक्ति प्रदान करें : काले बेटी की शादी में अर्पण ने की राशन सेवा सामाजिक कार्यों में निरंतर सक्रिय शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था अर्पण ने मंगलवार को पुनः एक बार फिर एक अति जरूरतमंद परिवार में बेटी की शादी हेतु सहयोग स्वरुप राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई. इस मौके पर संस्था के मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अर्पण परिवार सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवाओं का समूह है इस समूह के प्रत्येक सदस्यों के सहयोग से ही सेवा कार्य किए जा रहे हैं परमात्मा अर्पण परिवार को शक्ति प्रदान करें ताकि वें निरंतर…
जमशेदपुर। गोपाल मैदान पर चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित सिंह तूफानी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही। आज के पहले मैच में जुबिली एकादश की जीत के हीरो रविशंकर के आलराउंड खेल के कारण दलमा एकादश को हार का सामना करना पड़ा। स्वर्णरेखा एकादश ने हुडको एकादश को 81 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पूर्व रही जुबिली एकादश ने अपने पहले मैच में नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। स्वर्णरेखा एकादश के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्वर्णरेखा एकादश…
टाटा अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग पर झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर धरना प्रदर्शन किया गया जहां मांग पूरी नहीं होने पर रेल चक्का जाम करने की बात कही गई कोरोना काल में ट्रेनों का परिचालन जब थम गया था उसी दौरान टाटा से चलकर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस और जम्मू तवी एक्सप्रेस के परिचालन को रोक दिया गया था,कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद जम्मू तवी एक्सप्रेस को रांची से चलाया जाने लगा और कोरोना…
