Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोपाल मैदान पर चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित सिंह तूफानी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र
    Breaking News Headlines झारखंड

    गोपाल मैदान पर चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित सिंह तूफानी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। गोपाल मैदान पर चल रहे मीडिया कप क्रिकेट में मंगलवार को खेले गए मैच में रोहित सिंह तूफानी बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रही। आज के पहले मैच में जुबिली एकादश की जीत के हीरो रविशंकर के आलराउंड खेल के कारण दलमा एकादश को हार का सामना करना पड़ा। स्वर्णरेखा एकादश ने हुडको एकादश को 81 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पूर्व रही जुबिली एकादश ने अपने पहले मैच में नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। स्वर्णरेखा एकादश के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्वर्णरेखा एकादश ने 15 अोवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर टूर्नामेंट का बड़ा स्कोर खड़ा किया। स्वर्णरेखा एकादश के मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित सिंह ने तूफानी बैटिंग करते हुए 25 गेंदो पर 65 रन जड़ दिए। रोहित की पारी में आठ चौके अौर चार छक्के शामिल हैं। कप्तान अमजद ने 21 गेंदो पर 21 रन बनाए। हुडको एकादश की अोर से गुलशन ने दो अौर रत्नेश ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी हुडको एकादश की टीम आठ विकेट पर 70 रन ही बना सकी। रत्नेश ने 15 अौर एलबीएस शास्त्री ने नौ रन बनाए। स्वर्णरेखा एकादश की अौर से अमजम खान ने 15 रन देकर तीन अौर पशुपति ने 19 रन देकर दो विकेट लिए। मैदान के चारो अोर गगनचुंबी शाॅट लगाने वाले रोहित सिंह को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

    जुबिली एकादश लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल अोर कदम बढ़ाया
    इससे पहले खेले गए मैच में जुबिली एकादश ने दलमा एकादश को 23 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जुबिली एकादश ने 15 अोवर में सात विकेट पर 104 रनों का योग खड़ा किया। जुबिली एकादश अपने स्टार बल्लेबाज जयप्रकाश राय अौर आनंद कुमार के जल्दी आउट होने के बाद रविशंकर के 31 गेंदो पर बनाए गए 35 रनों की बदौलत सम्माजनक का स्कोर बनाया। सुदर्शन शर्मा ने दो चौके की सहायता से 11 रन बनाए। शेखर सुमन ने दस गेंदों पर ताबड़तोड़ 15 रन जोड़ दिए। आनंद कुमार ने 16 गेंदो पर 15 रन जोड़े। जवाबी पारी खेलते हुए दलमा एकादश की टीम 15 अोवर में आठ विकेट पर 81 रन ही बना सकी। रणधीर ने 30 रन देकर तीन विकेट अौर रविशंकर ने 19 रन देकर दो विकेट लिए। आनंद कुमार ने भी दो खिलाड़ियों को आउट किया। रविशंकर को हरफनमौला खेल के लिए मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा में श्रीराम मंदिर निर्माण के दूसरे वर्षगांठ पर होगा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, सूर्य मंदिर कमेटी एक लाख लोगों को घर जाकर करेगी आमंत्रित
    Next Article परमात्मा अर्पण परिवार को शक्ति प्रदान करें : काले

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.