Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए फिर से कोरोना संक्रमित, खुद को घर पर किया आइसोलेट
    Breaking News Headlines

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हुए फिर से कोरोना संक्रमित, खुद को घर पर किया आइसोलेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फिर से कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आयी है. मुख्यमंत्री को हल्का बुखार है. उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है. सीएम ने अपने ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया- मैंने अपना Rt-PCR टेस्ट कराया है. उसमें कोविड-19 पॉजिटिव आया हूं. फिलहाल सामान्य लक्षण हैं. कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है. अगले सभी कार्यक्रम वर्चुअल तरीके से होंगे.

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इससे पहले जुलाई 2020 में पहली लहर में भी वो कोरोना पॉजिटिव हुए थे. तब उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो 12 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे. लेकिन इस बार वो घर पर ही हैं. मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. उन्होंने यह भी साफ किया है कि वह सरकार कार्यक्रमों में वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे.
    सीएम शिवराज सिंह का व्यस्त कार्यक्रम रहा था. एक दिन पहले ही उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर कई अहम बैठक की थीं. इसमें कई आला अफसर शामिल हुए थे. मुख्यमंत्री ने सुबह पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली थी. उसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग, नगरीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी के अफसर शामिल हुए थे. इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के इंदौर में होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम और रविदास जयंती के कार्यक्रम के लिए विभागीय अफसरों के साथ बैठक की थी. उससे पहले मुख्यमंत्री रविवार को बैतूल में किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे. वो बैतूल में फसल बीमा राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रेजुएट के लिए इंडियन कोस्ट गार्ड में ग्रुप B के पदों पर निकली वैकेंसी
    Next Article मुंबई में अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED के छापे, हसीना पारकर के घर पहुंचे अधिकारी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.