विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया के संबंध में की बात विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को पत्र लिखकर समस्या के निदान करने की बात कही है उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि तीन दिन पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक के ध्यान में मैंने बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया पर हो रहे कार्य के चलते ट्रैफ़िक जाम की समस्या की ओर आकृष्ट किया था. उन्होंने मुझे बताया कि इस पुलिया के रास्ते भारी वाहन नहीं गुजरें इसका उपाय करने के लिए उन्होंने ज़िला प्रशासन के पास बात रखा…
Author: Devanand Singh
श्रीराम कथा के लिए आमंत्रण पत्र लेकर लोगों के घर पहुंची सूर्य मंदिर कमेटी, चलाया सहयोग निधि अभियान, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर कमेटी परिसर में बने भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक सुनिश्चित किया गया है। श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए कमेटी ने शहर के एक लाख लोगों तक आमंत्रण पत्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को सूर्य मंदिर कमेटी ने भाजयुमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व…
जात पात व ऊँच – नीच के भेद को मिटाकर ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है :काले काले आज बिरसानगर में आयोजित संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। जमशेदपुर,16 फरवरी।संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर 8 में संस्था द्वारा आयोजित भोग वितरण कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए , माथा टेका , प्रसाद वितरण व ग्रहण करके साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संत रविदास जी ने भगवान की भक्ति में समर्पित होने…
आजसू का जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम चला हुरलुंग पंचायत में सैकड़ो हुए पार्टी में शामिल आजसू जिला कमिटी की जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत हुरलुंग पंचायत में हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह ने बताया कि वर्तमान सरकार जनहित में नही बल्कि चंद हित मे कार्य कर रही है जो झारखंडी भावनाओ के साथ खिलवाड़ कर रही है इसकी मंशा राज्य में बेहतर शासन व्यवस्था नही बल्कि राज्य बेच अपनी पूंजी जमा करना है लेकिन भूमि पुत्र आजसू के सुप्रिमो श्री सुदेश कुमार महतो जिन्होंने इस राज्य कों सजाने और सवारने का सपना लेकर एक वृहद झारखण्ड की…
बप्पी लाहिरी जी के निधन पर भरत सिंह ने जताया शोक बॉलीवुड के मशहूर गायक सह संगीतकार बप्पी लाहिरी जी का आज देहांत हो गया जिस पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन श्री भरत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय बप्पी लाहिरी जी बॉलीवुड के नामी गायक, संगीतकार एवं अभिनेता थे! उन्होंने बॉलीवुड के कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दिया, अभी यह देश लता दीदी के निधन से उभरा भी नहीं था कि बप्पी दा के निधन की खबर ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है! इन…
मुंबई. मशहूर गायक और कंपोजर बप्पी लहरी का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. पीटीआई ने डॉक्टर के हवाले से उनके निधन की खबर दी है. 1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिये लोगों के दिलों में छाने वाले बप्पी लहरी ने डिस्को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए थे. बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. वह बंगाली ब्राह्मण परिवार से थे. बप्पी लहर का निधन मुंबई के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में हुआ…
चंडीगढ़: पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है. हादसा उस समय हुआ जब दीप सिद्धू अपनी मंगेतर के साथ गाड़ी में सवार होकर दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे. पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें दीप सिद्धू की मौत हो गई, वहीं मंगेतर घायल है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खरखौदा सीएचसी में रखवाया है. बता दें कि दीप सिद्ध दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान उस समय और प्रसिद्ध हो गए थे, जब उन्होंने लाल किले पर धार्मिक झंडा…
नई दिल्ली. हिजाब विवाद और हरिद्वार धर्म संसद के बहाने भारत पर आए इस्लामिक देशों के संगठन OIC के बयानों का विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने ओआईसी सचिवालय की तरफ से दिए बयानों को भारत के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी का एक और उदाहरण बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा की हिजाब का मुद्दा भारत के संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार सुलझा लिया गया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी सचिवालय की तरफ से आने वाले बयान यह बताते हैं कि किस तरह इस संगठन को कुछ स्वार्थी हितों और दुष्प्रचार करने वालों ने अगवा…
धुरी. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार जोरों पर है. इस बीच, आम आदमी पार्टी ने पंजाब के धुरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शिरकत की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सर्वे पंजाब चुनाव में आप की जीत दिखा रहे हैं. सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कदम उठाए जाएंगे. हम एपीएमसी (एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग) सिस्टम को खत्म नहीं करेंगे. लुधियाना में आम आदमी पार्टी ने रोड शो निकाला. इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल…
नई दिल्ली. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज सुबह इस्तीफा भेजा और कहा कि वह पार्टी से बाहर रहकर देश के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकते हैं. वह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में कानून मंत्री थे. कुमार ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा, मामले में विचार करने के बाद, मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि मौजूदा हालात में और मेरी गरिमा के अनुरूप, मैं…
