Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीराम कथा के लिए आमंत्रण पत्र लेकर लोगों के घर पहुंची सूर्य मंदिर कमेटी, चलाया सहयोग निधि अभियान, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    श्रीराम कथा के लिए आमंत्रण पत्र लेकर लोगों के घर पहुंची सूर्य मंदिर कमेटी, चलाया सहयोग निधि अभियान, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीराम कथा के लिए आमंत्रण पत्र लेकर लोगों के घर पहुंची सूर्य मंदिर कमेटी, चलाया सहयोग निधि अभियान, शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर कमेटी परिसर में बने भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा छह दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 23 फरवरी से 28 फरवरी तक सुनिश्चित किया गया है। श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए कमेटी ने शहर के एक लाख लोगों तक आमंत्रण पत्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को सूर्य मंदिर कमेटी ने भाजयुमो बारीडीह मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के संग बागुनहातु क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ का उद्घोष करते हुए क्षेत्र के लोगों को आमंत्रण पत्र भेंटकर श्रीराम कथा में आमंत्रित किया गया। वहीं, छह दिवसीय आयोजन में सहयोग राशि देकर सहभागी बनने का आह्वान किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

    आयोजन के शोभा यात्रा की प्रभारी नीलू झा ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा आमंत्रण पत्र के माध्यम से श्रीराम कथा एवं भव्य शोभा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। राम सबके हैं और श्रीराम मंदिर सबका है, इसलिए राम के काज के लिए हमें प्रत्येक परिवार से संपर्क कर उनसे दस रुपये का सहयोग समर्पण प्राप्त कर आयोजन को सफल बनाना है।

    अभियान के दौरान मछिन्दर निषाद, नागेंद्र कुमार, सरस्वती साहू, गामा सिंह, प्रमिला देवी, मीरा झा, कांता साहू, महेंद्र सिंह, मनोज कुमार, करफ़ु पोद्दार, मुक्ता नामाता, मिनी सिंह, कमला देवी, दीप रजक, रौशन झा, पूरण साहू, विनय सेन, सुभाष, कमल नामाता एवं अन्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजात पात व ऊँच – नीच के भेद को मिटाकर ही संत रविदास जी को सच्ची श्रद्धाजंलि दी जा सकती है :काले
    Next Article विधान परिषद चुनाव में राजद की ओर से पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती को प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.