Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया के संबंध में की बात
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया के संबंध में की बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया के संबंध में की बात

    विधायक सरयू राय ने उपायुक्त को पत्र लिखकर समस्या के निदान करने की बात कही है उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि तीन दिन पूर्व वरीय पुलिस अधीक्षक के ध्यान में मैंने बारीडीह से मोहरदा को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पुलिया पर हो रहे कार्य के चलते ट्रैफ़िक जाम की समस्या की ओर आकृष्ट किया था. उन्होंने मुझे बताया कि इस पुलिया के रास्ते भारी वाहन नहीं गुजरें इसका उपाय करने के लिए उन्होंने ज़िला प्रशासन के पास बात रखा है. आपने भी इस हेतु प्रभावी कदम उठाने के बारे में मुझे सूचना दी है. इस संदर्भ मैं कतिपय अतिरिक्त तथ्य आपके ध्यान में लाना चाहता हूँ जो निम्नवत हैं
    1. आज मैंने पुलिया निर्माण के कार्य में प्रगति की समीक्षा संवेदक के साथ किया. संवेदक ने बताया कि पुराने पुल के नीचे से विजया गार्डेन जाने वाले पानी और बिजली के पाइपलाइन गुजर रहे हैं जिनमें से पानी का पाईपलाइन तो उन्हें हटा दिया है परंतु जुस्को का सहयोग नहीं मिलने के कारण बिजली का पाईपलाइन नहीं हट पाया है. आज पुन: जुस्को ने उन्हें नया तरीक़ा अपनाने का निर्देश दिया है जबकि वे इसके लिये जुस्को को भुगतान कर रहे हैं. इस बारे में आपका हस्तक्षेप आवश्यक है. कारण कि जुस्को का सहयोग नहीं मिलने से इसमें 6 माह का विलंब हो चुका है.
    2. मैंने संवेदक से पूछा कि जुस्को का बिजली पाईपलाइन हटने के बाद पुराने पुलिया को तोड़कर नई पुलिया बनाने में कितना समय लगेगा तो संवेदक ने आश्वस्त किया कि यह काम वे अधिकतम तीन माह में कर देंगे.
    संवेदक के इस आश्वासन के आलोक में अगले तीन माह तक पुलिया से गुजरने वाले यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था करनी होगी. इस बारे में यातायात पुलिस को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया जाना चाहिये ताक पुलिया पर ट्रैफ़िक जाम नहीं हो.
    अनुरोध है कि उपर्युक्त के आलोक में आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था करने का निर्देश करेंगे ताकि लोगों को ट्रैफ़िक जाम की समस्या से मुक्ति मिले.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधान परिषद चुनाव में राजद की ओर से पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती को प्रत्याशी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया
    Next Article कॉरपोरेट व प्रशासन एलेवन के बीच खेले गय मैच में भी प्रशासन की टीम विजयी रही,चौथे दिन क्रिकेट का रोमांच अपने चर्म पर रहा दोनों मैच प्रशासन ने जीते

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.