Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिजाब विवाद पर OIC के बयान पर भारत का सख्त रुख, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
    Breaking News Headlines

    हिजाब विवाद पर OIC के बयान पर भारत का सख्त रुख, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. हिजाब विवाद और हरिद्वार धर्म संसद के बहाने भारत पर आए इस्लामिक देशों के संगठन OIC के बयानों का विदेश मंत्रालय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय ने ओआईसी सचिवालय की तरफ से दिए बयानों को भारत के अंदरूनी मामलों में दखलंदाजी का एक और उदाहरण बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा की हिजाब का मुद्दा भारत के संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार सुलझा लिया गया है.

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी सचिवालय की तरफ से आने वाले बयान यह बताते हैं कि किस तरह इस संगठन को कुछ स्वार्थी हितों और दुष्प्रचार करने वालों ने अगवा कर लिया है. हमने भारत से संबंधित मामलों पर ओआईसी के महासचिव से एक और भ्रामक बयान देखा है. भारत में मुद्दों पर विचार किया जाता है और हमारे संवैधानिक ढांचे के साथ-साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुसार हल किया जाता है.

    भारत ने कहा कि ओआईसी सचिवालय की सांप्रदायिक मानसिकता इन वास्तविकताओं की उचित सराहना की अनुमति नहीं देती है. ओआईसी ने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है.

    भारत में जारी हिजाब विवाद ओआईसी ने प्रतिक्रिया दी थी. इस्लामिक सहयोग संगठन ने हिजाब विवाद, धर्म संसद और मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन निशाना बनाए जाने की खबरों पर टिप्पणी की. ओआईसी के महासचिव हुसैन इब्राहिम ताहिर ने संयुक्त राष्ट्र से इन मामलों को लेकर जरूरी कदम उठाने के लिए अपील की.

    ओआईसी ने कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन के महासचिव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में हिंदुत्व समर्थकों की ओर से मुसलमानों के नरसंहार के लिए आह्वान, सोशल मीडिया साइट्स पर मुस्लिम महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओं, साथ ही कर्नाटक में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगाने पर गहरी चिंता जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसत्ता में आने के बाद पंजाब को बनाएंगे भ्रष्टाचार मुक्त, एपीएमसी सिस्टम नहीं होगा खत्म: सीएम केजरीवाल
    Next Article आवास सहायक पर अंतिम क़िस्त की राशि देने के लिए 20 हजार मांगने का लगाया आरोप

    Related Posts

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    June 7, 2026

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    June 7, 2026

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो।

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.