Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ के कर्वधा में लग्जरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की मौत
    Breaking News Headlines

    छत्तीसगढ़ के कर्वधा में लग्जरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक लोग घायल, एक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कर्वधा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र में लग्जरी बस बेकाबू होकर घाटी में पलट गई. हादसे में 1 यात्री की दर्दनाक मौत हो गई और 15 से 16 यात्री घायल हो गए. करीब 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखनऊ से बेमेतरा आनेवाली बस नंबर एमपी 18 पी 0383 में लगभग 70 यात्री सवार थे. इसी दरमियान अकचरा घाटी के पास अनियंत्रित होकर बस पलट गई. जानकारी के मुताबिक बस हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ है.

    दुर्घटना के बाद रहवासियों ने आकर बस में दबे कई यात्रियों को बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय थाना कुकदुर को दी. कुकदुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने में लग गई. कुकदुर थाना प्रभारी मुकेश सोम ने बताया कि अकचरा घाटी के पास लग्जरी बस पलटने की सूचना पर पुलिस फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हुई और मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. बस हादसे में 1 यात्री की मौके पर ही मौत हो गई है. मरनेवाले यात्री का नाम हरीश निषाद है.
    बस में लगभग 70 लोग सवार थे. सड़क हादसे में से 15 से 16 लोग घायल हुए हैं और करीब चार यात्रियों की हालत गंभीर है. फिलहाल सभी यात्रियों को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है. मध्य प्रदेश की बस का नाम पक्षीराज है. बस उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चलकर बेमेतरा आ रही थी. इसी दरमियान अकचरा घाटी में ड्राइवर की लापरवाही से बस बेकाबू होकर पलट गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पहुंचकर सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइंसानी बालों की तस्करी, भारत से भेजे जा रहे थे चीन, ED की कई शहरों में छापेमारी, हवाला कनेक्शन भी आया सामने
    Next Article कश्मीर की 12वीं की टॉपर को मिली गर्दन काटने की धमकी, बिना हिजाब की तस्वीर पर भड़के कट्टरपंथी

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.