Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोक रही SP-BSP और कांग्रेस, मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से की शिकायत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    मुस्लिम महिलाओं को वोट देने से रोक रही SP-BSP और कांग्रेस, मुख्तार अब्बास नकवी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बीजेपी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया है. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में बीजेपी डेलिगेशन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने चुनाव आयोग से सपा-बसपा और कांग्रेस की शिकायत करते हुए कहा कि ये दल मुस्लिम महिलाओं को वोट न डालने देने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी डेलिगेशन का कहना है कि महिलाओं को बुर्का पहनकर बिना पहचान दिखाए पोलिंग बूथों पर जाने के लिए कहा जा रहा है. मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस बात की जानकारी उन्होंने चुनाव आयोग को दी है.

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से फर्जी मतदान रोकने की अपील की है. बीजेपी नेता ने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि एक हिंदू कभी पंजाब का सीएम नहीं बन सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने इसे लेकर भी चुनाव आयोग से शिकायत की है. बता दें कि यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है.राज्य के 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हो रहा है.
    यूपी की जिन 55 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें 25 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. वहीं 20 से ज्यादा सीटों पर दलित वोटर्स का प्रभाव है. मुरादाबाद समेत 9 जिलों में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच बीजेपी का आरोप है कि मुस्लिम महिलाओं को वोट डालने से रोकने की कोशिश की जा रही है. उनका आरोप है कि महिलाओं को बुर्का पहनकर पहचान दिखाए बिना वोट डालने के लिए कहा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर ये आरोप लगाया है.

    केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि उनकी अगुवाई में बीजेपी डेलिगेशन ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की. उन्होंने फर्जी वोटिंग समेत कई बातों की शिकायत की है. इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपील की है कि फर्जी वोटिंग को रोका जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाना शायद भारत के लिए सबसे उचित विकल्प, बोले RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर
    Next Article इंसानी बालों की तस्करी, भारत से भेजे जा रहे थे चीन, ED की कई शहरों में छापेमारी, हवाला कनेक्शन भी आया सामने

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.