Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए सख्त अधिकारी दिखाने लगे चुस्ती कहा कोरोना का बहाना नहीं चलेगा,दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए सख्त अधिकारी दिखाने लगे चुस्ती कहा कोरोना का बहाना नहीं चलेगा,दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता हुए सख्त अधिकारी दिखाने लगे चुस्ती कहा कोरोना का बहाना नहीं चलेगा,दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन

    आई.पी.एच सभागार, नामकुम- राँची में जिलों के कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक,पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू के लिए दो दिवसीय कुष्ठ रोग का उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन किया गया

    ▪️कोरोना का बहाना नहीं चलेगा, अपने कार्यशैली में सुधार करना होगा तथा जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा… डॉ कृष्ण कुमार, उप निदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी

    राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिलों से कायचिकित्सक, अचिकित्सा सहायक, पीएमडब्लू तथा एमपीडब्ल्यू का दो दिवसीय कुष्ठ रोग संबंधित उन्मुखीकरण शिविर का आयोजन आईं0पी0एच सभागार,नामकुम-राँची में किया गया। शिविर का उद्घाटन उप निदेशक स्वास्थ्य सेवायें सह राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार के द्वारा किया गया। डब्ल्यूएचओ के डॉ0 अभिषेक पाल तथा एन0एल0आर के डॉ0 गवीश कुमार के द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों को कुष्ठ रोग के बारे मे जानकारी दी गई। ट्रेनर के रूप में उपस्थित हजारीबाग के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 कुमार रंजन, पूर्वी सिंहभूम के जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ0 राजीव लोचन महतो तथा दुमका के परामर्शी डॉ0 राजेश कुमार ने कुष्ठ रोग के कार्डिनल साईन एंड सिम्पटम्स, भीएमटी,एसटी,सेल्फ केयर तथा रिकन्सट्राक्टिव सर्जरी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस सर्जरी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के हाथ, पैर तथा आँखों की दिव्यांगता को दूर किया जाता है। तीनों ने कुष्ठ रोग के बारे मे बताया तथा उसका उपचार भी बताया। डॉ0 रंजन के द्वारा एबसुल्स, फोकस लेपरोसी कैम्पेन, ग्रेड ll इनभेस्टिगेसन, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। डेमियन फाउंडेशन के डीपीएमआर समन्वयक कामदेव बेसरा के द्वारा एन0एल0ई0पी रिपोर्टिंग फोर्मेट बताया गया।
    कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जिला कुष्ठ परामर्शी पूर्वी सिंहभूम डॉ राजीव लोचन महतो, डॉ0 कृष्ण कुमार, डॉ0 गवीश कुमार, रंजीत पाठक तथा कामदेव बेसरा को निकुष्ठ संघर्ष सेवा सम्मान के साथ स्मृति पत्र दिया गया। आज के इस उन्मुखीकरण शिविर में सभी जिलों से कायचिकित्सक , अचिकित्सा सहायक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नामित कुष्ठ के नोडल कर्मियों एवं कुष्ठ उन्मूलन के क्षेत्र में काम कर रहे एनजीओ से भी प्रतिभागी उपस्थित हुए

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाइकोर्ट ने जेपीएससी को संशोधित रिजल्ट जारी करने की अनुमति दी संशोधित रिजल्ट में 407 उम्मीदवार रिजल्ट से बाहर होंगे. वहीं 1044 उम्मीदवार शामिल होंगे 
    Next Article अपराधिक घटनाओं के विरोध में सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के बैनर तले  व्यपारियों ने दिया एक दिवसीय धरना 

    Related Posts

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    June 7, 2026

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.