मंगल पांडे ने समूचे राष्ट्र के हृदय में स्वाधीनता की ज्वाला प्रज्वलित की : बृजभूषण सिंह उनका साहस, शौर्य ओर पराक्रम सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा : राजीव कुमार नमन है नमन की विचारधारा को : जयप्रकाश राय नमन ने मंगल पांडे को श्रद्धांजलि दी जमशेदपुर : आजादी की लड़ाई का इतिहास क्रांतिकारियों के साहसिक कारनामों से भरा पड़ा है। 1857 क्रांति की चिंगारी को आग बनाने वाले ऐसे ही वीर महान स्वतंत्रता सेनानी, माँ भारती के निर्भीक सपूत अमर बलिदानी, मंगल पांडे के बलिदान दिवस पर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था नमन द्वारा कई गणमान्यों एवं सैकड़ों…
Author: Devanand Singh
नवरात्र के पावन अवसर पर हिन्दू नव वर्ष यात्रा को सफलता पूर्वक सम्पन्न करवाने को लेकर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने फलाहार का आयोजन किया , जहां हिन्दू नव वर्ष यात्रा को सफल बनाने वाले तमाम रामभक्त शामिल हुए । वैसे विधायक सरयू राय ने कहा कि फलाहार का आयोजन अब से हर वर्ष नवरात्र के नौ दिन सामूहिक रूप से किया जाएगा साथ ही उन्होंने सभी से इस तरह के आयोजन की अपील की , वैसे चर्चा ये भी थी कि मुस्लिम समुदाय द्वारा किये जाने वाले रोजे और शाम को इफ़्तार के तर्ज पर विधायक सरयू…
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र निवासी बिस्वजीत सिंह नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत कपाली थाना क्षेत्र के पुडीसीलि में शुक्रवार दोपहर को हो गई, जिसके बाद देर शाम को आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर परिवार व बस्तीवासियों ने डोबो मुख्य पुल को जाम कर दिया । घंटो यहां हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाई पड़ा ।वहीं एम्बुलेंस को भी निकलने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, और अग्निशमन का दमकल को टायर में लगाये आग को बुझाने पहुँची थी उसे भी भीड़ ने वापस भेज दिया गौरतलब हो कि मृतक युवक परीक्षा देने हेतु चांडिल…
गर्भवती पूजा देवी की मौत मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग रांची से 4 सदस्यीय टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची. ज अस्पताल परिसर में हड़कंप कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने के कारण टेल्को थाना अंतर्गत लक्ष्मी नगर की गर्भवती पूजा देवी की मौत मामले की जांच करने स्वास्थ्य विभाग रांची से 4 सदस्यीय टीम गुरुवार को एमजीएम अस्पताल पहुंची. जिसके बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. जांच टीम के साथ जमशेदपुर सिविल सर्जन और अस्पताल के अधीक्षक भी मौजूद रहे. बता दें कि बीते 9 जनवरी को कोरोना संक्रमित गर्भवती पूजा देवी…
एसडीएम धालभूम तथा एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने हल्दपोखर, परसुडीह एवं जुगसलाई में जलूस मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जिलेवासियों से अपील- राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए समयबद्ध तरीके से करें जुलूस का विसर्जन, विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग अपेक्षित रामनवमी विसर्जन जुलूस के सफल संचालन को लेकर एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा व एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल द्वारा आज पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर तथा शहरी क्षेत्र में परसुडीह एवं जुगसलाई क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अखाड़ों के जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।…
राष्ट्र संवाद नजरिया:राजनीति पत्रकारिता ,भ्रष्टाचार और अहम के कॉकटेल में सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार लाल की बर्खास्तगी देवानंद सिंह मंगलवार से परत दर परत उठेगा पर्दा माननीय और डॉ अरविंद कुमार लाल के पक्षों के साथ साथ राजनीतिक दल के बड़े नेताओं व सामाजिक स्वयंसेवी संगठनों के प्रमुखों की बात भी—-
गोरखपुर. गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस सूत्रों के मुताबिक, मुर्तजा ISIS की विचारधारा से खासा प्रभावित था. मुर्तजा ISIS में भर्ती होना चाहता था. इसके लिए मुर्तजा सीरिया जाना चाहता था. उसने ISIS से जुड़े लोगों को चंदा भी दिया था. गोरखपुर में हमला करने वाले मुर्तजा को मानसिक रूप से बीमार बताया गया था. माना जा रहा है कि मुर्तजा को बचाने के लिए गढ़ा गया तर्क था, क्योंकि उसकी पूर्व पत्नी ने इसे खारिज कर दिया था. अब पुलिस मनोवैज्ञानिक जांच कर मुर्तजा का सच सामने…
नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि मौजूदा बैंक लगातार खुली रहने वाली डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स खोल सकते हैं. ये यूनिट्स दो तरह की होंगी- जहां पहले में ग्राहक खुद सभी सेवाएं लेंगे, वहीं दूसरे में उन्हें इसके लिए सहायता दी जा सकती है. सरकार ने आम बजट में देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 जिलों में कम से कम 75 ऐसी यूनिट्स स्थापित करने की घोषणा की थी. डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स (डीबीयू) की स्थापना पर आरबीआई के गाइडलाइंस के मुताबिक इन यूनिट्स में मिलने वाली सेवाओं में खाते खोलना, कैश विड्रॉल और…
लंदन. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना के द्वारा 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहनी गई जर्सी पहली नीलाम होगी. इसके लिए नीलामीकर्ताओं को लगभग 40 लाख पाउंड (लगभग 40 करोड़ रुपए) की बोली लगने की उम्मीद है. इस मैच को विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड गोल के लिए जाना जाता है. इस मैच में माराडोना हेडर से गोल करना चाहते थे, लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई थी. मैच रेफरी इसे देखने में विफल रहे थे. उन्होंने हालांकि इस मैच…
नई दिल्ली. यूक्रेन पर रूस के हमलों पर दुनिया भर के देशों ने नाराजगी जाहिर की है. इस बीच रूस को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से बेदखल करने के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में वोटिंग हुई. भारत रूस के खिलाफ इस प्रस्ताव पर वोटिंग में शामिल नहीं हुआ. वहीं प्रस्ताव के पक्ष में 93 और विपक्ष में 24 वोट पड़े. भारत समेत 58 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. वोटिंग के बाद UNHRC से रूस सस्पेंड हो गया है. यूक्रेन के बुचा में हुए नरसंहार को देखते हुए रूस को मानवाधिकार परिषद से निलंबित करने का प्रस्ताव अमेरिका…
