नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वह मुफ्त की चीजें बांटने का वादा करने वाली पार्टियों की मान्यता रद्द नहीं कर सकता. आयोग ने कहा है कि ऐसा करना उसके अधिकार में नहीं आता. एक याचिका पर कोर्ट में दाखिल जवाब में आयोग ने यह भी कहा कि किसी सरकार की नीति क्या होगी, इसे चुनाव आयोग नियंत्रित नहीं कर सकता. अगर ऐसी घोषणाओं को पूरा करने से किसी राज्य की आर्थिक स्थिति बिगड़ती है, तो इस पर राज्य की जनता का फैसला लेना ही उचित है. चुनाव आयोग ने यह जवाब 25 जनवरी को…
Author: Devanand Singh
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लोग बहुत जल्द ही अपने गांव के पंचायत भवन से जाति, स्थायी आवास, जन्म और मृत्यु के प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकेंगे. दरअसल पंचायतीराज मंत्रालय ने अपने 100 दिन की जो कार्ययोजना पेश की है, उसमें पंचायत भवनों में विकसित हो रहे ग्राम सचिवालय को कामन सर्विस सेंटर के रूप में काम में लाने की योजना है. जहां ग्रामीणों को मामूली शुल्क अदा करने पर इन प्रमाणपत्रों के अलावा खसरा खतौनी की नकल आदि उपलब्ध करवाई जाएगी. अभी तक इन दस्तावेजों को हासिल करने के लिए लोगों को अपने गांव से दूर कस्बे या शहर में स्थित…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की खाली 36 में से 27 सीट पर शनिवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है. 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन नौ सीटों पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं. इस कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है. इस चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा. वहीं मतदान के बीच समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान सामने आया है. इटावा-जसवंतनगर सीट से विधायक शिवपाल यादव ने एमएलसी चुनाव के लिए सैफई ब्लॉक मतदान केंद्र पर वोट डाला है.…
जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरलिया रोड के जीर्णोद्धार कार्य का शिल्यान्यास क्षेत्र के विधायक सह राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया । कुल साढ़े तीन किलोमीटर के इस सड़क का जीर्णोद्धार तीन करोड़ 66 लाख के राशि से पूर्ण किया जाएगा , [su_youtube url=”https://youtu.be/j6pf30_8jwk”] मंत्री बन्ना गुप्ता ने चेपा पुल के पास इसका विधिवत शिल्यान्यास किया , गौरतलब हो कि विगत कुछ महीनों पूर्व पुरलिया रोड का भी जीर्णोद्धार मंत्री बन्ना गुप्ता के पहल पाए हुई थी और अब ओल्ड पुरलिया रोड का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो का चौमुखी…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के दो जिलों अनंतनाग और कुलगाम में शनिवार सुबह आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया. इस दौरान मुठभेड़ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक कमांडर मारा गया. उसका नाम निसार डार बताया गया है. अनंतनाग एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को ये कामयाबी हासिल हुई. बड़े आतंकी की मौजूदगी को देखते हुए एहतियात के तौर पर अनंतनाग के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया था. कुलगाम में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी छिपे होने का शक है. पुलिस ने बताया कि जांच का काम जारी है. अनंतनाग के सिरहामा इलाके में गश्त के…
रोहतक. हरियाणा के रोहतक में सेक्टर-1 की मार्केट में दो बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने पहुंची कैश वैन से सनसनीखेज तरीके से करीब 2 करोड 62 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला, विरोध करने पर एक गार्ड को गोली मार दी. इसके बाद मौके से फरार हो गए. रोहतक पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी और आसपास के जिलों की पुलिस से भी बदमाशों को पकड़ने में मदद मांगी है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. तमाम आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा…
कोल्हान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्रोफेसर और छात्र दोनों को ही मिला स्वर्ण पदक रंभा कॉलेज के सत्र 2020 –22 के बी एड के छात्र संजीव कुमार मुर्मू को संताली भाषा में स्नातकोत्तर में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है । साथ ही कॉलेज की सहायक प्रोफेसर अमृता सुरेन को एम एड कोर्स, सत्र 2018 –20 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक दिया गया ।महाविद्यालय के लिए यह पल सुखद है जो पंचम दीक्षांत समारोह के सम्मानित मंच पर…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भले ही कमी आ रही हो, लेकिन सरकार की ओर से अब 18 साल से 59 साल तक के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का फैसला लिया गया है. 10 अप्रैल यानी कल से बूस्टर डोज लगनी शुरू होगी. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों से बातचीत की है. उन्होंने इस दौरान कई अहम निर्देश दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों से कहा है कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने…
श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट और बिगड़े हालात के बीच विपक्षी दल नेशनल पीपुल्स पावर के सांसद विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की है. उनका कहना है कि ऐसा तब किया जाए जब वह खुद से पद ना छोड़ें. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जाना चाहिए. सांसद ने कहा है कि संसद को देश में जारी राजनीतिक संकट को लेकर देश को संबोधित करना चाहिए. एनपीपी के सांसद विजिथा हेराथ ने यह भी कहा है कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग और…
इस्लामाबाद. पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेशनल असेंबली को बहाल करने के बाद आज सदन में इमरान खान के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होना है. सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता शहबाज खान ने स्पीकर से सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने और संविधान के साथ खड़े रहने का अनुरोध किया. इसके बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इमरान खान सरकार का पक्ष रखते हुए विपक्षी दलों पर विदेशी ताकतों के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया. फिर सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया और…
