Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा: रोहतक में एटीएम भरने आई कैश वैन से 2.6 करोड़ की लूट, गार्डों ने विरोध किया तो मारी गोली
    Breaking News Headlines अपराध

    हरियाणा: रोहतक में एटीएम भरने आई कैश वैन से 2.6 करोड़ की लूट, गार्डों ने विरोध किया तो मारी गोली

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रोहतक. हरियाणा के रोहतक में सेक्टर-1 की मार्केट में दो बाइक सवार बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने पहुंची कैश वैन से सनसनीखेज तरीके से करीब 2 करोड 62 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे डाला, विरोध करने पर एक गार्ड को गोली मार दी. इसके बाद मौके से फरार हो गए. रोहतक पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी और आसपास के जिलों की पुलिस से भी बदमाशों को पकड़ने में मदद मांगी है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. तमाम आला अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है.

    फरार बदमाशों को जल्द पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें भी गठित की गई हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी है. दरअसल विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश डालने का काम करने वाली निजी कंपनी के 2 कर्मचारी कैश वैन के साथ सेक्टर-1 के एटीएम में कैश डालने के लिए पहुंचे. जैसे ही वैन के साथ आए कर्मचारी नीचे उतरे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गार्ड को गोली लगी.

    इसके बाद लुटेरों ने वैन में मौजूद कैश को बोरे में डाल लिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. वैन कर्मचारियों से पूरी वारदात के बारे में जानकारी ली गई.

    पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, 2 करोड़ 62 लाख रुपए का कैश लेकर बदमाश फरार हुए हैं. मौके पर रोहतक रेंज की आईजी ममता सिंह और एसपी उदय सिंह मीणा भी पहुंचे. एसपी ने दावा किया कि बदमाशों के बारे में कुछ सुराग लगे हैं, सीसीटीवी फुटेज भी मिली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं, वैन कर्मचारी ने बताया कि किस तरह से बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन की सहायक प्रोफेसर और छात्र दोनों को ही मिला स्वर्ण पदक
    Next Article अनंतनाग में लश्कर कमांडर मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम में पाकिस्तानी आतंकी के छिपे होने का शक66

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.