Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की जर्सी रिकॉर्ड 40 करोड़ रुपए में होगी नीलाम
    Breaking News Headlines खेल

    फुटबॉल खिलाड़ी डिएगो माराडोना की जर्सी रिकॉर्ड 40 करोड़ रुपए में होगी नीलाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना के द्वारा 1986 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में पहनी गई जर्सी पहली नीलाम होगी. इसके लिए नीलामीकर्ताओं को लगभग 40 लाख पाउंड (लगभग 40 करोड़ रुपए) की बोली लगने की उम्मीद है. इस मैच को विवादास्पद हैंड ऑफ गॉड गोल के लिए जाना जाता है. इस मैच में माराडोना हेडर से गोल करना चाहते थे, लेकिन गेंद कथित तौर पर उनके हाथ से टकराकर गोल पोस्ट में चली गई थी. मैच रेफरी इसे देखने में विफल रहे थे. उन्होंने हालांकि इस मैच में अपनी ख्याति के अनुरूप इंग्लैंड की लगभग पूरी टीम को अपनी शानदार ड्रिबलिंग से छकाते हुए गोलकर टीम को यादगार जीत दिलाई थी.नीलामीकर्ता सोथबाय ने बुधवार को कहा कि 20 अप्रैल को शुरू होने वाली ऑनलाइन नीलामी में जर्सी को 40 लाख पाउंड से अधिक की राशि मिल सकती है. स्ट्रीटवियर और आधुनिक संग्रहणीय वस्तुओं की नीलामी देखने वाले सोथबाय के प्रमुख बराहम वाचर ने कहा कि यह शर्ट दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण खेल यादगार वस्तुओं की एक छोटी सूची में शामिल है. वाचर ने कहा कि मेरे लिए यह शायद सबसे बड़ा काम होगा.
    मेक्सिको सिटी में 22 जून 1986 को खेले गए इस मैच का महत्व और भी अधिक था, क्योंकि इससे 4 साल पहले ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच फॉकलैंड द्वीप को लेकर संघर्ष हुआ था. माराडोना ने बाद में कहा कि यह गोल माराडोना के सिर और भगवान के हाथ (हैंड ऑफ गॉड) के मिश्रण से हुआ था. मैच के उनके दूसरे गोल को 2002 में फीफा के जनमत में सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल चुना गया था. अर्जेंटीना इस मैच को 2-1 से जीतने के बाद सेमीफाइनल और फाइनल में जीत दर्ज कर चैंपियन बना था.

    इस मैच के बाद माराडोना ने इंग्लैंड के मिडफील्डर स्टीव हॉज के साथ जर्सी की अदला-बदली की. उन्होंने अब तक इसे कभी बेचा नहीं था. यह पिछले 20 वर्षों से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के राष्ट्रीय फुटबॉल संग्रहालय के लिए ऋण पर है. पिछले दिनों माराडोना का निधन हो गया. इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUNHRC से रूस को सस्पेंड किया गया, वोटिंग से हुआ फैसला, भारत ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा
    Next Article RBI ने बैंकों को डिजिटल बैंकिंग यूनिट्स स्थापित करने की गाइडलाइंस जारी कीं, जानें कैसे होगा ग्राहकों को फायदा

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.