नई दिल्ली. देश का विदेश मुद्रा भंडार में कम होता जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में 31.1 करोड़ डॉलर घटकर 603.694 अरब डॉलर पर आ गया. आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां घटने की वजह से हुई जो कि कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. एफसीए 87.7 करोड़ डॉलर घटकर 536.768 अरब डॉलर आ गया. डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखी जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, पौंड और येन…
Author: Devanand Singh
लखीमपुर. यूपी लखीमपुर खीरी जिले के बेहजाम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की करीब दो दर्जन छात्राओं को उनकी दो शिक्षकों ने गुरुवार रात कथित तौर पर छत पर बंद कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लखीमपुर खीरी के बेसिक शिक्षा अधिकारीने बताया, शिक्षकों ने अनुशासनात्मक आधार पर दूसरे केजीबीवी में हुए उनके तबादले को रद्द करने के लिए जिले के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबी) बेहजम में तैनात महिला शिक्षिका गोल्डी कटियार, मनोरमा मिश्रा और आशारानी यादव के बीच काफी समय से गुटबाजी चली आ…
नई दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण अपने पांव पसारने लगा है और दिन-प्रतिदिन कोरोना के नये मामलों की संख्या में उछाल आता जा रहा है. जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमा के 2527 नए मामले दर्ज किए गए. जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15,079 हो गई है. वहीं पॉजिटिविटी रेट 0.56 प्रतिशत बना हुआ है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 33 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 2527 नए मामले सामने आये हैं,…
अहमदाबाद. कांगे्रस पार्टी के आलाकमान के लिए लगातार क्षेत्रीय नेता परेशानी पैदा कर रहे हैं. गुजरात में विधानसभा के चुनाव से पहले गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस नेतृत्व पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने राज्य कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा है. हार्दिक पटेल ने कहा कि कुछ चीजें जो भाजपा के बारे में अच्छी हैं, हमें यह स्वीकार करना चाहिए. भाजपा ने राजनीतिक रूप से जो हालिया फैसले लिए हैं, हमें स्वीकार करना होगा कि उनके पास इस तरह के कदम उठाने की ताकत है. मेरा मानना है कि उनका पक्ष लिए बिना या…
मुंबई. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2022 का 34वां मैच रोमांच से भरपूर रहा। संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बना सकी। इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में आकर्षण का केंद्र रहा आखिरी ओवर का ड्रामा। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। उसके चार विकेट शेष थे। स्ट्राइक पर…
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के सुंजवां में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया है. हालांकि इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान भी शहीद हो गया है और 5 अन्य घायल हुए हैं. जम्मू जोन के एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है. इलाके को घेर लिया गया है. मुठभेड़ चल रही है. यहां कई आतंकवादियों के एक घर में छिपे होने की आशंका है. उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर के दौरे पर आने वाले हैं. इससे आतंकवादी हमलों में तेजी आई है. पीएम…
नई दिल्ली. सिख गुरु तेग बहादुर के प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किला से देश को संबोधित किया. यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री ने रात में लाल किले से भाषण दिया. उन्होंने सबसे पहले गुरु के दरबार में मत्था टेका. इसके बाद गुरु दरबार में बैठकर शबद कीर्तन सुना. उल्लेखनीय है कि लाल किला में गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर पीएम मोदी ने एक स्मारक सिक्का और एक डाक टिकट जारी किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत पूरी स्थिरता के साथ…
नई दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हुई गैंगवार में 15 कैदी हुए घायल हुए हैं. इनमें से कुछ कैदियों का इलाज जेल में ही किया रहा है. सूत्रों की मानें तो जेल में कैदियों के बीच वर्चस्व को लेकर ये गैंगवार हुई है.वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में कैदियों के हिंसक झड़प की यह वारदात 2 दिन पहले हुई थी, जिसमें जेल नंबर 8 और 9 में बंद कैदियों के बीच झड़प हुई थी और इस घटना में 15 कैदी घायल हुए थे. तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि कुछ…
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की दुर्घटना के बाद कार में आग लगने से जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार के पुलिया से टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई, जिसमें पांच लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि तीन बेटियों के साथ पति-पत्नी एक शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में वे हादसे का शिकार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की…
नई दिल्ली. वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में शुक्रवार को 2.71 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हो चुकी है. ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप घटकर 1.88 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. दोनों बड़ी करेंसीज़ बिटकॉइन और इथेरियम में गिरावट है. बिटकॉइन का प्राइस हालांकि 40 हजार डॉलर के नीचे नहीं गया है. MOVE Network (MOVD) में पिछले 24 घंटों के दौरान 1286.30 प्रतिशत का उछाल है.Coinmarketcap के आंकड़ों के अनुसार बिटकॉइन 2.77 प्रतिशत गिरकर 40,532.44 डॉलर पर कारोबार कर रहा है. इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 2.98 प्रतिशत गिरकर 3,002.30 डॉलर रह गया है. खबर लिखे जाने के समय तक बिटकॉइन…
