Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया, पंत ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines

    राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया, पंत ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. दिल्‍ली कैपिटल्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच शुक्रवार को आईपीएल 2022 का 34वां मैच रोमांच से भरपूर रहा। संजू सैमसन के नेतृत्‍व वाली राजस्‍थान रॉयल्‍स ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 15 रन से हरा दिया। राजस्‍थान रॉयल्‍स ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रन बना सकी। इस हाई स्‍कोरिंग मुकाबले में आकर्षण का केंद्र रहा आखिरी ओवर का ड्रामा।

    दरअसल, दिल्‍ली कैपिटल्‍स को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 24 रन की जरूरत थी। उसके चार विकेट शेष थे। स्‍ट्राइक पर रोवमैन पॉवेल थे और गेंदबाजी ओबेड मैकॉय कर रहे थे। मैकॉय की पहली गेंद पर पॉवेल ने लांग ऑफ की दिशा में 101 मीटर लंबी दूरी का छक्‍का जड़ा। मैकॉय ने अगली गेंद ऑफ स्‍टंप से दूर डाली, लेकिन पॉवेल तुरंत पोजीशन में आए और उसे कवर्स के ऊपर से छक्‍के के लिए भेज दिया। इसके बाद मैकॉय ने तीसरी गेंद फुलटॉस डाली, जिस पर पॉवेल ने मिडविकेट के दिशा में गेंद को स्‍टैंड्स में भेज दिया।
    मैकॉय की यह फुलटॉस गेंद थी, जिस पर पॉवेल ने छक्‍का जमाया था। दिल्‍ली कैपिटल्‍स खेमे की अंपायर से मांग की थी कि इसे नो बॉल दिया जाए क्‍योंकि गेंद कमर की ऊंचाई से ऊपर थी। अंपायर ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की अपील नहीं मानी। इसे जायज गेंद ठहराया गया।
    तब ऋषभ पंत ने खिलाड़‍ियों को वापस बुलाने का इशारा कर दिया। पंत ने अपने बल्‍लेबाजों को वॉक-ऑफ का इशारा किया, जिससे यह विवाद और बढ़ गया। अंपायर नितिन मेनन ने दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों पॉवेल और कुलदीप से बात की और उन्‍हें बाहर जाने से रोका। इस बीच पंत ने सहायक कोच प्रवीण आमरे को अंदर जाकर अंपायर से स्‍पष्‍टीकरण मांगने के लिए कहा। प्रवीण आमरे मैदान के अंदर गए और अंपायर नितिन मेनन से नो बॉल नहीं देने का कारण पूछा। अंपायर ने उन्‍हें कोई जवाब नहीं दिया और आमरे बाहर आ गए। इस बीच कैमरा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के डगआउट की तरफ गया, जहां शेन वॉटसन कप्‍तान पंत को कुछ समझाते हुए नजर आए। काफी ड्रामा के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ। हालांकि, पंत का बल्‍लेबाजों को बाहर बुलाने का फैसला उनकी टीम पर भारी पड़ गया।

    रोवमैन पॉवेल लय में थे और लगातार तीन छक्‍के जड़ चुके थे। मैच कुछ देर रुकने के कारण उनकी लय बिगड़ गई। ओबेड मैकॉय को भी अपनी लाइन व लेंथ सुधारने का मौका मिला। हुआ भी कुछ ऐसा ही। मैकॉय जो गेंद को टप्‍पा खिलाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, समय मिलने के बाद उन्‍होंने ओवर की चौथी गेंद अच्‍छी लेंथ पर डाली। पॉवेल इस पर शॉट लगाने से चूक गए। यही दिल्‍ली मैच हार गया। पांचवीं गेंद पर पॉवेल ने डीप मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। आखिरी गेंद पर पॉवेल ने बड़ा शॉट खेलने के लिए हवाई फायर किया, लेकिन संजू सैमसन ने बेहतर जजमेंट बनाकर कैच लपक लिया। इस तरह राजस्‍थान रॉयल्‍स 15 रन से मैच जीत गया और दिल्‍ली को चौथी शिकस्‍त झेलनी पड़ी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनोएडा और गुड़गांव में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 12 फीसदी से भी अधिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना अति संवेदनशील
    Next Article कांग्रेस नेतृत्व पर हार्दिक पटेल ने उठाए सवाल, कहा- भाजपा की कुछ बातें अच्छी, हमें यह स्वीकार करना चाहिए

    Related Posts

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    April 27, 2026

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का होगा आयोजन

    उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निदेशानुसार जिले के सभी प्रखंडों एवं दोनों निकायों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार परीक्ष्यमान उप-समाहर्ता ने की शिष्टाचार भेंट

    उपायुक्त के निर्देश पर आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका के रिक्त पदों हेतु आमसभा की तिथि जारी

    जिले में कृषि ऋण सशक्तिकरण अभियान जारी, किसानों को केसीसी से जोड़ने पर जोर

    नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी सहित वारंटी गिरफ्तार, दोनों भेजे गए जेल

    व्यवसायियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की बैठक

    भ्रामक वीडियो जारी कर यात्रियों की समस्याओं से ध्यान भटका रहा रेलवे: रेल यात्री संघर्ष समिति

    जनगणना प्रशिक्षण को लेकर कुंडहित में विशेष बैठक आयोजित

    चांदन गाँव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ निमित्त भव्य कलश यात्रा का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.