Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नोएडा और गुड़गांव में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 12 फीसदी से भी अधिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना अति संवेदनशील
    Headlines राष्ट्रीय

    नोएडा और गुड़गांव में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 12 फीसदी से भी अधिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना अति संवेदनशील

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गत 15 से 21 अप्रैल के बीच देश के 700 से भी ज्यादा जिलों की समीक्षा के दौरान राष्ट्रीय राजधानी से सटे नोएडा और गुड़गांव में कोरोना का साप्ताहिक संक्रमण दर 12 फीसदी से भी अधिक दर्ज किया गया है। लिहाजा, कोरोना की दृष्टि से इन दोनों ही शहरों को अति संवेदनशील माना जा रहा है। इसके अलावा फरीदाबाद में 7.20 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं। नोएडा से सटे गाजियाबाद में अभी स्थिति नियंत्रित है। यहां सप्ताह भर के दौरान 2.19 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो यहां भी संक्रमण में उछाल आ सकता है।
    उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सप्ताह से कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से दिल्ली के छह जिले सहित आधा एनसीआर रेड जोन में पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमित मरीज हर दिन लापता भी हो रहे हैं। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट बताती है कि रोजाना राजधानी में आकर जांच कराने के बाद जब इनकी रिपोर्ट आती है तो पता चलता है कि मरीज दिल्ली से बाहर चला गया। इसकी वजह से कई मरीज सरकारी निगरानी तंत्र से बाहर हैं। ऐसे में, संक्रमण स्रोत की तलाश कर पाना भी काफी मुश्किल है।
    दिल्ली और उससे सटे फरीदाबाद, गुरुग्राम और गौतमबुद्ध नगर में सबसे अधिक असर दिखाई दे रहा है। इन नौ जिलों में सप्ताह के दौरान औसतन 15 फीसदी से ज्यादा नमूने संक्रमित मिले हैं। कोविड प्रबंधन के तहत इस स्थिति को रेड जोन में जोड़कर देखा जा रहा है जो गंभीर स्थिति का संकेत है। हालांकि, अस्पतालों में भर्ती रोगियों की संख्या में बड़ा बदलाव भी नहीं दिख रहा। स्थिति यह है कि रोजाना राष्ट्रीय स्तर पर मिलने वाले संक्रमित रोगियों में से 40 से 45 फीसदी तक दिल्ली और आसपास के शहरों से संबंधित हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 187.26 करोड़ से हुआ अधिक, स्वस्थ्य होने का दर पहुंचा 98.75 प्रतिशत
    Next Article राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराया, पंत ने अंपायरिंग पर उठाए सवाल

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.