भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला साउथ इंडियन फिल्मों में भी अपना जलवा दिखा रही हैं. कन्नड़ फिल्म के बाद अब उन्होंने तेलुगु फिल्मों में भी अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है. हाल ही में उनका तेलुगु गाना ‘शशिकला’ इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. उन्होंने इस गाने की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं. उनके इस नए गाने में नम्रता लटकों झटकों के साथ अपने फैंस का मनोरंजन कर रही हैं. आपको बता दें, नम्रता की तेलुगु फिल्म जल्द ही रिलीज होगी. नम्रता ने शेयर किए हुए इस वीडियो में हम उन्हें बैकग्राउंड डांसर्स के बीच डांस…
Author: Devanand Singh
सियोल. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स क्लाइंबिग प्रतियोगिता में ऊंचाई पर चढ़ने वाले इवेंट में बिना हिजाब के शामिल होने वाली ईरान की एक महिला एथलीट मंगलवार को दक्षिण कोरिया से रवाना हो गई. फ़ारसी भाषा के मीडिया ने कहा कि हो सकता है कि उसे ईरानी अधिकारियों ने देश के लिए जल्द रवाना होने को मजबूर किया हो और वापसी पर उसे गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. तेहरान ने मीडिया की इस बात का खंडन किया है. कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली एल्नाज रेकाबी ने ऐसे समय हिजाब नहीं पहना, जब ईरान में 22 वर्षीय महसा…
शहर के 24 स्कूली बच्चों को जमशेदपुर बेस्ट यंग इनोवेटर्स चैलेंज में मिला खिताब एक्क्एलआरआइ की ओर से जमशेदपुर बेस्ट यंग इनोवेटर्स चैलेंज का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के अलग-अलग कुल 20 स्कूलों के 50 बच्चों ने हिस्सा लिया. उक्त सभी विद्यार्थियों ने इनोवेशन चैलेंज में अलग-अलग बिजनेस मॉडल तैयार किये. जिसके आधार पर कुल 24 विद्यार्थियों का चयन किया गया. उक्त सभी विद्यार्थियों को मंगलवार की शाम एक्सएलआरआइ कैंपस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपने…
आनंद मार्ग के सुनील आनंद ने तीसरी बार डेंगू पीड़ित को दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट्स आनंद मार्ग के सुनील आनंद को टीम संघर्ष के अजीत सरकार ने अपनी संस्था की ओर से एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के संजय चौधरी ने ब्लड बैंक की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया जमशेदपुर 18 अक्टूबर 2022 जमशेदपुर ब्लड बैंक में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने तीसरी बार दिया सिंगल डोनर प्लेटलेट्स(SDP ) 17 बार रक्तदान एवं तीन बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दे चुके हैं एसडीपी देने के पहले एसडीपी दाता को अपना पूरा चेकअप करवाना पड़ता है…
रांची में प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का अष्टम प्रांतीय अधिवेशन 12-13 नवंबर को पूर्व सांसद महेश पोद्दार स्वागताध्यक्ष एवं ललित कुमार पोद्दार स्वागत मंत्री बनाये गये झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अष्टम प्रांतीय अधिवेशन आगामी 12-13 नवंबर को मारवाड़ी भवन रांची में आयोजित होगा। स्वागत समिति के स्वागताध्यक्ष पूर्व सांसद महेश पोद्दार बनाए गए हैं। विदित हो कि अधिवेशन में सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल पदभार ग्रहण करेंगे। अधिवेशन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में किया जा रहा है। अधिवेशन को सफल बनाने के लिए 108 सदस्यों की स्वागत समिति बनाई गई है। जिसमें प्रमुख रूप से…
लायंस क्लब भारत और भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने किया पौधारोपण जमशेदपुर 18 अक्टूबर – लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत सह भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत सिंह जी के निर्देशानुसार इन दोनों ही क्लब के सदस्यों ने आज केबल टाउन स्थित पार्क में पौधारोपण किया! जिसके विषय में जानकारी देते हुए लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की सचिव श्रीमती अंजुला सिंह ने बताया कि अब ठंड का मौसम शुरू होने वाला है, इसलिए लोग कसरत करने और पिकनिक मनाने के लिए पार्कों में जाएंगे! जिस कारण से पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम लोगों…
उ०म०वि० टांगराईन में तीन कमरा सहित शौचालय निर्माण हेतु भूमि पूजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय में योग्य परिवेश जरूरी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी- विनय कुमार दुबे जमशेदपुर 18 अक्टूबर ।-पोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन में ओसेट एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट बैंगलोर के सहयोग से तीन कमरा सहित एक शौचालय यूनिट का निर्माण होगा इसके लिए आज भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनय कुमार दुबे उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि “सपने वो नहीं होते हैं जो हम सोते हुए देखते हैं, बल्कि सपने वो होते हैं जो हमें सोने नहीं…
समाजिक संस्था ‘कोशिश’ करेगी शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई, अस्थाई कृत्रिम छठ घाट के निर्माण के साथ व्रतधारियों को निःशुल्क भेंट की जाएगी पूजन सामग्री जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर शहर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा विभिन्न सेवा कार्य किये जाएंगे। मंगलवार को साकची के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के मुख्य संरक्षक शिवशंकर सिंह ने महापर्व छठ के मद्देनजर संस्था द्वारा किये जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था विगत छह वर्षों से लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य के जरिये…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यात्रियों को बेहतर रेल सेवा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध: सांसद विद्युत वरण महतो टाटा – गोड्डा- टाटा ट्रेन (ट्रेन संख्या 18185/18186)के दिनांक 22/10/22 से शुरुआत होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस ट्रेन के शुरू होने से टाटा भागलपुर ट्रेन की चिर प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि टाटा से गोड्डा के मार्ग में और भी कई स्टेशन के जुड़ने से बड़ी संख्या में यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से इस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने के लिए…
स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू रांची। स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर झारखंड मीडिया के लिए नेतृत्व कार्यशाला का आयोजन 18 और 19 अक्टूबर, 2022 द रांची प्रेस क्लब के कांफ्रेंस सभागार में आयोजित किया गया। पहले दिन दो सत्रों के स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को असर और द रांची प्रेस क्लब के संयुक्त प्रयास से किया गया , जिसमें सहयोगी संस्थाएं यूएसएआईडी, सीईईडब्ल्यू ने अपनी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ…
