Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिजाब के बिना इवेंट में उतरी ईरान की महिला एथलीट
    Breaking News Headlines खेल

    हिजाब के बिना इवेंट में उतरी ईरान की महिला एथलीट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सियोल. इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ स्पोर्ट्स क्लाइंबिग प्रतियोगिता में ऊंचाई पर चढ़ने वाले इवेंट में बिना हिजाब के शामिल होने वाली ईरान की एक महिला एथलीट मंगलवार को दक्षिण कोरिया से रवाना हो गई. फ़ारसी भाषा के मीडिया ने कहा कि हो सकता है कि उसे ईरानी अधिकारियों ने देश के लिए जल्द रवाना होने को मजबूर किया हो और वापसी पर उसे गिरफ्तारी का सामना करना पड़ सकता है. तेहरान ने मीडिया की इस बात का खंडन किया है.

     

    कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली एल्नाज रेकाबी ने ऐसे समय हिजाब नहीं पहना, जब ईरान में 22 वर्षीय महसा अमीनी की नैतिकता पुलिस की हिरासत में मौत के बाद भड़का हिजाब विरोधी प्रदर्शन पांचवें सप्ताह में प्रवेश कर गया है. ईरान में हिजाब के विरोध में भड़का प्रदर्शन 100 से अधिक शहरों में फैल चुका है, जिसमें पुलिस के बल प्रयोग के बावजूद स्कूली बच्चे, तेलकर्मी और अन्य लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं.

     

    हालांकि बाद में, रेकाबी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि उन्होंने ‘‘अनजाने’’ में हिजाब नहीं पहना. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने यह पोस्ट किस स्थिति में लिखी. बता दें कि ईरान में महिलाओं के लिए सख्त ड्रेस कोड लागू है, जिसका अब बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा है और प्रदर्शनों में शामिल महिलाएं ड्रेस कोड से जुड़े कपड़ों को जला रही हैं तथा विरोध में अपने सिर के बाल भी काट रही हैं. दक्षिण कोरिया स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि रेकाबी ने मंगलवार को सुबह सियोल से उड़ान भरी. बीबीसी की फ़ारसी सेवा, जिसके प्रतिबंधित होने के बावजूद ईरान के भीतर व्यापक संपर्क हैं, ने एक अनाम ‘स्रोत’ के हवाले से कहा कि ईरानी अधिकारियों ने रेकाबी के मोबाइल फोन और पासपोर्ट को जब्त करने का निर्देश दिया है.

     

    बीबीसी पर्सियन ने यह भी कहा कि शुरू में रेकाबी का बुधवार को लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन जाहिर तौर पर उनको अप्रत्याशित रूप से इसके पहले ही रवाना होना पड़ा. ईरानी-कनाडाई पत्रकार मज़ियार बहारी द्वारा स्थापित ईरान वायर ने कहा कि देश में पहुंचने के बाद रेकाबी को तुरंत तेहरान की कुख्यात एविन जेल भेज दिया जाएगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ तालाबों की सफाई वीड हार्वेस्टिग मशीन से हो: डॉ अजय
    Next Article नम्रता मल्ला ने नए तेलुगु गाने में दिखाया डांस का जलवा

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.