कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ता पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिवक्ता अरुण शुक्ला और भोजपुरी एक्ट्रेस विनिता राय हुए समर्थको संग पार्टी में हुए शामिल आज दिनांक 18 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को चांडिल डैम स्थित शीश महल में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के तरफ से ढाई हजार पदेन पदाधिकारी हुए शामिल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतो के साथ पार्टी का संविधान का शपथ दिलाया और कहा की…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर सब्जी मंडी में हुए गोलीबारी से सनसनी पुलिस मामले की जांच में जुटी मंगलवार को साकची पुराना बस स्टैंड के समीप पार्किंग के समीप सब्जी मंडी में मंगलवार को हुए गोलीबारी में अपराधी राजेश सिंह के साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है. घायल का नाम मोहम्मद मुमताज बताया जा रहा है. उन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका ईलाज चल रहा है. वहीं घटना के बाद अपराधी हथियार मौके पर ही छोड़ भाग निकले हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर मामले की जानकारी मिलते ही…
लखनऊ. योगी सरकार ने ट्रॉलियों का पंजीकरण सिर्फ कृषि कार्यों के लिए करने का निर्णय लिया है. सरकार ने ट्रॉलियों के कॉमर्शियल इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है. बीते दिनों राज्य में ट्रैक्टर ट्रॉलियों के हादसों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि ट्रॉलियों का इंश्योरेंस करवाना होगा और चार पहिया ट्रॉली की डिजाइन की अनुमति लेनी होगी. ट्रैक्टर ट्रॉली हादसों को रोकने के लिए बनी समिति ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ चार पहिया ट्रॉलियों का ही पंजीकरण होगा. दो पहिया ट्रॉलियों न बनेंगी न ही उनका पंजीकरण होगा.…
देहरादून. उत्तराखंड के केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना की सूचना है. बताया जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर से करीब दो किमी दूर गरुण चट्टी में यह हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई है. बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर एक आयरन कंपनी का था. इस हादसे में छह लोगों के मरने की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों को राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है. उधर, विमान विभाग ने भी मामले की जांच के लिए अपनी टीम…
नई दिल्ली. दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों की हवा खराब होने लगी है। मंगलवार को सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 245 दर्ज किया गया है, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इसके चलते दिल्ली वालों को सुबह के वक्त भी खराब हवा का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल था और औसत AQI 237 बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक देश के 10 शहरों में सबसे खराब हवा दिल्ली की ही आंकी गई है। वेबसाइट के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर बिहार की…
नयी दिल्ली. स्पेन के दूतावास ने उन 21 भारतीय पहलवानों को वीजा देने से इनकार कर दिया, जिन्हें पोंटेवेदरा में अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हिस्सा लेना था. राष्ट्रीय महासंघ ने बताया कि वीजा आवेदन केवल इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उन्हें संदेह है कि खिलाड़ी वीजा अवधि समाप्त होने तक देश नहीं छोड़ेंगे. भारतीय कुश्ती महासंघ ने सोमवार से शुरू हुई चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय टीम चुनी थी, लेकिन केवल नौ खिलाड़ियों को ही वीजा दिया गया. जो भारतीय पहलवान चैंपियनशिप में भाग लेने से चूक गए उनमें अंडर 20 महिला विश्व चैंपियन अंतिम पंघाल भी शामिल…
कश्मीर. जम्मू एंड कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग देखने को मिली है. सोमवार रात आतंकी हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों मृतक मजदूर मुशीर कुमार और राम सागर कन्नौज जनपद के रहने वाले थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक देर रात सोते समय आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था. हमले की सूचना के बाद कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और लश्कर के एक एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी ने हमले की बात कबूली है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं…
तेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान सौंपी गई है. हाल में ही 50 ओवर फार्मेट में एरॉन फिंच ने संन्यास की घोषणा की थी. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के 27वें वनडे कप्तान होंगे. उनकी अगुवाई में ही ऑस्ट्रेलिया अगले ही वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी. कमिंस के हाथों में ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम की कमान भी है. कप्तानी की इच्छा दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने जाहिर की थी लेकिन उनके नाम पर विचार नहीं हुआ. फिंच के संन्यास के बाद डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ को कप्तानी के लिए शीर्ष दावेदार माना गया. हालांकि, वॉर्नर…
मुंबई. कुछ दिनों पहले एक खबर काफी वायरल हुई थी, जिसमें बताया गया था कि विज्ञान के मुताबिक एम्बर हर्ड दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं, जिसके फीचर्स सबसे सटीक हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं हैं. उनके चाहने वालों को निराश करने वाली खबर सामने आई है, क्योंकि हॉलीवुड एक्ट्रेस अब दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला नहीं है. दरअसल, हाल ही में दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची जारी की गई है, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी जगह बनाई है. रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण के पास सबसे खूबसूरत और मंत्रमुग्ध करने वाली आंखें हैं.…
चेन्नई. जैसा कि दिवाली का त्योहार नजदीक है, चेन्नई के एक व्यवसायी ने अपने कर्मचारियों और सहयोगियों को 1.2 करोड़ रुपये की कार और बाइक उपहार में देकर आश्चर्यचकित करने का फैसला किया है. चलानी ज्वैलरी के मालिक जयंती लाल चयन्ती ने अपने कर्मचारियों और सहयोगियों को आठ कारें और 18 बाइक उपहार में दीं. कर्मचारियों के काम को प्रोत्साहित करने के लिए दिए उपहार इनमें से कुछ को तो आश्चर्य हुआ तो कुछ के खुशी के आंसू छलक पड़े. जयंती लाल ने कहा कि उनका स्टाफ उनके परिवार की तरह है और उन्होंने हर उतार-चढ़ाव में उनके…
