Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों की हवा होने लगी खराब, पटाखों और पराली से और बिगड़ेंगे हालात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों की हवा खराब होने लगी है। मंगलवार को सुबह 7 बजे दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 245 दर्ज किया गया है, जिसे खराब श्रेणी में माना जाता है। इसके चलते दिल्ली वालों को सुबह के वक्त भी खराब हवा का सामना करना पड़ा। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही माहौल था और औसत AQI 237 बना रहा।

     

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक देश के 10 शहरों में सबसे खराब हवा दिल्ली की ही आंकी गई है। वेबसाइट के डेटा के मुताबिक दूसरे नंबर पर बिहार की राजधानी पटना है, जहां आज सुबह एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 150 दर्ज किया गया। बड़े शहरों में सबसे साफ हवा बेंगलुरु की है, जहां एयर क्वॉलिटी इंडेक्स महज 45 ही दर्ज किया गया है। करीब एक महीने पहले दिल्ली-एनसीआर का भी ऐसा ही मौसम था और करीब 50 के आसपास ही AQI बना हुआ था। लेकिन सर्दियों के मौसम के दस्तक देने से पहले ही हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है।

     

    साफ हवा के मामले में बड़े शहरों में पहले नंबर पर बेंगलुरु है और उसके बाद अहमदाबाद, चेन्नै, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, लखनऊ और पुणे का नंबर है। भूविज्ञान मंत्रालय के मुताबिक अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हवा खराब रहने वाली है। मौसम शुष्क रहने के चलते वायु प्रदूषण में इजाफा हो जाएगा, जिससे अक्टूबर के शुरुआती सप्ताह में बारिश के चलते राहत मिल गई थी। बता दें कि जीरो से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा माना जाता है। वहीं 51 से 100 के बीच को संतोषजनक और 101 से 200 के बीच औसत माना जा है। लेकिन 200 से 300 बीच एक्यूआई रहने को खराब माना जाता है।

     

    यदि यह आंकड़ा 301 से 400 के बीच होता है तो उसे बेहद खराब और 401 से 500 के आसपास रहने पर बेहद खराब माना जाता है। अकसर दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में सर्दियों के मौसम में AQI 500 तक भी पहुंचता रहा है। लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से इंसान को सांस संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। मौसम की बात करें तो मंगलवार को दिन भर दिल्ली में मौसम खुला रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्पेन ने किया 21 भारतीय पहलवानों का वीजा खारिज, विश्व चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगे भाग
    Next Article केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, छह तीर्थयात्रियों की मौत, रेस्‍क्‍यू शुरू

    Related Posts

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    June 7, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.