Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टारगेट किलिंग, आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, यूपी के दो मजदूरों की मौत
    Breaking News Headlines

    टारगेट किलिंग, आतंकियों ने ग्रेनेड से किया हमला, यूपी के दो मजदूरों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कश्मीर. जम्मू एंड कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग देखने को मिली है. सोमवार रात आतंकी हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत हो गई. दोनों मृतक मजदूर मुशीर कुमार और राम सागर कन्नौज जनपद के रहने वाले थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक देर रात सोते समय आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था. हमले की सूचना के बाद कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और लश्कर के एक एक आतंकी को गिरफ्तार किया है.

     

    मिल रही जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आतंकी ने हमले की बात कबूली है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब उत्तर भारतियों और कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाकर उन्हें मारा जा रहा है. अभी तीन दिन पहले ही एक कश्मीरी पंडित की हत्या हुई थी.

     

    एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने बताया कि शोपियां इलाके के हरमन में LeT आतंकी इमरान बशीर गनी ने ग्रेनेड से हमला किया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई. इमरान बशीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच और छापेमारी जारी है.

     

    घाटी में दो दिन पहले ही कश्‍मीरी पंडित की हत्‍या कर दी गई थी. इसके बाद फिर से दो बाहरी मजदूरों को निशाना बनाया गया है. घाटी में सक्रिय आतंकी पिछले कुछ महीनों से लगातार जम्‍मू-कश्‍मीर में अन्‍य प्रदेशों से आकर रहने वालों पर हमले किए जा रहे हैं. उत्‍तर प्रदेश के दो मजदूरों की हत्‍या के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और हमलावरों की तलाश में अभियान चलाया गया. हरमें गांव से ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ने में सफलता हासिल की है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज गेंदबाज पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया के वनडे टीम की कमान
    Next Article स्पेन ने किया 21 भारतीय पहलवानों का वीजा खारिज, विश्व चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगे भाग

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.