नई दिल्ली. असम के कामाख्या मंदिर में ठीक से रखरखाव नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने सवाल उठाए हैं. दोनों जजों ने कहा कि असम में कामाख्या मंदिर का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस सी. टी. रविकुमार की बेंच मंदिर के रखरखाव से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही थी. जस्टिस रस्तोगी ने कहा कि मैं छुट्टियों के दौरान वहां गया था और मंदिर का रखरखाव तब भी ठीक से नहीं किया जा रहा था.…
Author: Devanand Singh
◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने चतरा में “आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में 42 योजनाओं की दी सौगात, 67 योजनाओं की रखी आधारशिला ◆ मुख्यमंत्री ने लगभग 1 लाख 96 हज़ार लाभुकों के बीच 104 करोड़ 02 लाख 42 हज़ार रुपए की बांटी परिसंपत्ति ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा जाएगा ◆ मुख्यमंत्री बोले – किसान -मजदूर अब अपना काम करें । उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठा रही है ● आपकी आय बढ़े, आप आत्मनिर्भर और सशक्त हों, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक डकैती कांड का किया खुलासा मास्टरमाइंड राजीव रंजन कुमार गिरफ्तार जमशेदपुर पुलिस ने उलीडीह में बैंक डकैती के मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने डकैती करने के मास्टरमाइंड और उसकी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र निवासी मास्टरमाइंड राजीव रंजन कुमार उर्फ पप्पू उर्फ मुन्ना उर्फ अमित सिंह उर्फ मैनेजर, [su_youtube url=”https://youtu.be/g2SLxJcepoQ”] उसकी पत्नी निभा कुमारी, जहानाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार, रांची डोरंडा निवासी नीरज बराइली और जहानाबाद निवासी प्रमोद बिंद उर्फ संतोष शामिल हैं. पुलिस ने सभी को आरोपियों को…
कब्रिस्तान कमेटी साकची के सदस्य ग्रेजुएट महिला काॅलेज में भय का माहौल पैदा करना चाह रहें हैं :अरूण सिंह बाबर खान के जुबान पर लगाम लगाए जिला प्रशासन आज दिनांक 19/10/22 को हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि कब्रिस्तान मुस्लिम समुदाय का अंतिम संस्कार करने के लिए एक धार्मिक स्थल होता है।परंतु सकची साकची कब्रिस्तान के कार्यकारणी के कुछ विवादित फैसले से जमशेदपुर शहर में तनाव लगभग दो वर्षों से चल रहा है।कल जिस तरह से साकची कब्रिस्तान के अधिकारी महिला ग्रेजुएट काॅलेज के अंदर जबरन घुस कर विरोध प्रदर्शन करते…
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज़ ने चुनाव में धांधली की शिकायत की है. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखा है और चुनाव में धांधली की शिकायत की है. सलमान सोज़ उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. सलमान सोज़ ने कहा इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की उत्तर प्रदेश में धज्जियां उड़ाई गई. बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया. सलमान सोज ने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन…
अहमदाबाद. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने 52 विंग वायु सेना स्टेशन डीसा की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने कहा कि DefExpo 2022 अभूतपूर्व है। यह एक नई शुरुआत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि ‘Path to Pride’ थीम के तहत आयोजित होने वाली डिफेंस एक्सपो में प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र में भारतीय कंपनियों की अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य भारत की रक्षा उत्पादन क्षमताओं का प्रदर्शन करना है. डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा…
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर निर्भयाकांड जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। संपत्ति विवाद में दिल्ली की एक महिला को अगवा किया गया और गाजियाबाद में 2 दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में लोहे की रॉड भी डाल दी। महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में भर्ती है। 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाजियाबाद के नंदग्राम थानाक्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया। पांच आरोपियों ने दो दिन तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड…
नई दिल्ली. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने आज अपनी पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में कुल 62 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीते मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी, जिसमें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी थी. बीजेपी ने छह सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी नहीं किया है. वहीं कांग्रेस ने कल ही 46 सीटों पर अपने उम्मीदवार के नामों का ऐलान किया था. शेष बचे 22 उम्मीदवारों को लेकर जल्द ही कांग्रेस ऐलान कर सकती है. हिमाचल चुनाव में बीजेपी…
कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एक ग्रेनेड हमले में दो मजदूरों की मौत के बाद गिरफ्तार किया गया एक हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर भी मारा गया है। बशीर की मौत एनकाउंटर के दौरान अपनी साथी की गोली लगने से हुई है। शोपियां के नौगाम इलाके में आम नागरिकों की हत्या के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। शोपियां मुठभेड़ उस जगह के बहुत करीब है जहां एक कश्मीरी पंडित को गोली मारी गई थी। कश्मीर जोन की पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, “गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकवादी के खुलासे के आधार पर पुलिस और…
नई दिल्ली. केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि न्यायपालिका की कार्यवाही पारदर्शी नहीं है. वहां बहुत राजनीति हो रही है. यह पॉलिटिक्स बाहर से दिखाई नहीं देती है, लेकिन यहां बहुत मतभेद हैं और कई बार गुटबाजी भी देखी जाती है. रिजिजू ने कहा कि अगर जज न्याय देने से हटकर एक्जीक्यूटिव का काम करेंगे तो हमें पूरी व्यवस्था का फिर से आंकलन करना होगा. अहमदाबाद में आरएसएस की पत्रिका पांचजन्य की तरफ से आयोजित कार्यक्रम साबरमति संवाद में पहुंचे रिजिजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में कॉलेजियम सिस्टम भी राजनीति से अछूता नहीं है. देश में…
