लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है. विधेयक के पारित होने को लेकर हम सभी कांग्रेस के सदस्य बेहद खुश हैं, लेकिन हमें चिंता भी है. सोनिया गांधी ने कहा कि मैं मोदी सरकार से बिल को लेकर एक सवाल पूछना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि…
Author: Devanand Singh
गढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नागेंद्र राम के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। लापरवाही व मनमानी का आलम यह कि राशन कार्डधारियों को केवल सितम्बर महीने का राशन दिया जा रहा है। जबकि अगस्त महीने का राशन नदारद कर दिया जा रहा है। इस सम्बंध में 4 दर्जन से अधिक लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान के समीप खड़ा होकर मीडिया के कैमरे के सामने अपनी व्यथा सुनाई। जिनमें कमला कुवँर, नेपरी देवी, प्रमिला…
नक्सलियों ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी उपस्थिति का कराया एहसास, चतरोचट्टी थानाक्षेत्र के कई इलाकों में की पोस्टरबाजी – भागपा माओवादी द्वारा उग्रवाद प्रभावित चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांव में पोस्ट बाजी कर अपनी पुनः उपस्थिति का ऐलान कर दिया है। ग्रामीण दोबारा से क्षेत्र में इतनी संख्या में पोस्टर बाजी देखकर दहशत में है। आज लगातार दूसरे दिन नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाए गया है। पुलिस की लगातार हो रही छापेमारी और गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सलियों की कमर लगभग टूट चुकी थी। बीती रात चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी,सवई,चूट्टे, कुर्क नालो,छोटकी…
एक्सएलआरआई, जमशेदपुर की कॉन्क्लेव कमेटी, पीजीडीएम (जीएम) बैच 2023-24 ने “एचआर 4.0: एआई और मेटावर्स इनोवेशन के साथ संपन्नता” थीम के साथ क्रोनोस – सीएचआरओ कॉन्क्लेव का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ मानव संसाधन पेशेवरों का एक पैनल शामिल हुआ जिन्होंने एआई और मेटावर्स परिदृश्य में अंतर्दृष्टि साझा की। प्रणव वर्मा, सुगंधा सिंह और मोहम्मद शादाम आलम ने सत्र का संचालन किया, जबकि अनुकृति श्रीवास्तव, हर्ष वर्धन, शालिनी भारद्वाज और उदित गुप्ता ने मेजबान और सह-मेजबान के रूप में काम किया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर के उद्घाटन भाषण से हुई। डोनाल्ड डी सिल्वा, जिन्होंने वक्ताओं को उनके…
झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS कुलदीप द्विवेदी बने CBI के DIG झारखंड कैडर के 2005 बैच के IPS कुलदीप द्विवेदी को सीबीई के डीआईजी बन गए है. इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है. जिसमें स्पष्ट है कि कार्मिक मंत्रालय ने 17 जनवरी 2026 को समाप्त होने वाली 5 साल की अवधि के लिए कुलदीप द्विवेदी को CBI का DIG पद पर नियुक्त किया गया है. बता दें, फिलहाल कुलदीप द्विवेदी ITBP में DIG पद पर हैं.
कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सभी डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं जिससे अस्पताल की विधि व्यवस्था चरमरा गई है. डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं. उधर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खासकर दूरदराज से आनेवाले मरीजों का बुरा हाल है. इधर हड़ताली डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने साफ कर दिया है कि सुरक्षा की गारंटी और आरोपी की गिरफ्तारी तक…
UP: लखनऊ-कानपुर समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 7 दिनों में मेघालय से भी ज्यादा बरसा पानी लखनऊ. यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है. मंगलवार को वाराणसी, लखनऊ और कानपुर में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग ने 29 जिलों में आज बरसात का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. सोमवार की बात करें तो कुशीनगर में सबसे ज्यादा 41 मिमी बारिश हुई. इसके बाद बहराइच में 27 और कानपुर में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. बीते 1 हफ्ते की बारिश…
चुनाव से पहले तेलंगाना सरकार का फैसला, मुस्लिम धोबियों को मिलेगी फ्री बिजली हैदराबाद. तेलंगाना में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले मुख्यमंत्री केसीआर ने मुस्लिम धोबियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के जो भी लोग लॉन्ड्री चलाते हैं या फिर धोबी घाट पर काम करते हैं, उन्हें हर महीने 250 यूनिट बिजली फ्री में मिलेगी. इसके लिए तेलंगाना सरकार ने एक सर्कुलर जारी किया है. सर्कुलर में मुस्लिमों धोबियों से जुड़े लोगों को यह मदद पहुंचाने का निर्देश दिया गया है. बता दें कि…
महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी: ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम से लोकतंत्र होगा मजबूत नई दिल्ली. पीएम मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ लाने की जानकारी दी है. नई लोकसभा में पीएम ने अपने पहले संबोधन में सभी सांसदों से इस बिल को सर्वसम्मति से पास करने की अपील की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘बीते कई सालों से महिला आरक्षण के संबंध में बहुत चर्चाएं हुई हैं, कई संवाद हुए हैं. पहली बार यह वर्ष 1996 में सामने आया था. अटल जी के वक्त…
कुड़मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने और कुड़मालि भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध किए जाने की मांग को लेकर कुड़मी समुदाय द्वारा रेल टेका (रेल रोको) आंदोलन को कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा अवैध घोषित किए जाने के बाद आंदोलनकारियों ने झारखंड में आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है. इधर कुड़मी संगठन के लोग सुबह से चांडिल अनुमंडल के नीमडीह में जुटने लगे मगर रेलवे व जिला प्रशासन की सख्ती के आगे आंदोलनकारी रेल ट्रैक तक नहीं पहुंच सके. आंदोलन को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा प्रमंडल के अधीन चांडिल जीआरपी…
