Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग
    नई दिल्ली. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एक चिंता जताई. उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी इस विधेयक का समर्थन करती है. विधेयक के पारित होने को लेकर हम सभी कांग्रेस के सदस्य बेहद खुश हैं, लेकिन हमें चिंता भी है.

     

     

     

    सोनिया गांधी ने कहा कि मैं मोदी सरकार से बिल को लेकर एक सवाल पूछना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि भारत की महिलाएं पिछले 13 साल से अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों का इंतजार कर रही हैं. अब एक बार फिर उन्हें कुछ और साल और इतंजार करने के लिए कहा जा रहा है, कितने साल- 2, 4, 6 या फिर कितने साल. क्या भारत की स्त्रियों के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

     

    सोनिया गांधी ने कहा कि हमारी पार्टी की मांग है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए. साथ ही जाति जनगणना भी कराई जाए और एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था भी की जाए.इससे पहले सोनिया गांधी ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि ये मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है. उन्होंने कहा कि पहली बार स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन मेरे जीवन साथी राजीव गांधी ही लेकर आए थे. उन्होंने कहा कि बाद में इसे पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कांग्रेस ने पारित कराया था.

     

     

     

    सोनिया गांधी ने कहा कि आज उसका नतीजा है कि देश भर के स्थानीय निकायों में हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं. सोनिया गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है, जो इस बिल के पास होने के बाद पूरा होगा. सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करती है. कांग्रेस की मांग है कि इस बिल को 2029 के बजाए तुरंत लागू किया जाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान
    Next Article एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में सिदगोड़ा पुलिस की सकारात्मक सोच से बढ़ती साख

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.