Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गढ़वा : इस डीलर की मनमानी से लाभुक हैं परेशान

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार नागेंद्र राम के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। लापरवाही व मनमानी का आलम यह कि राशन कार्डधारियों को केवल सितम्बर महीने का राशन दिया जा रहा है। जबकि अगस्त महीने का राशन नदारद कर दिया जा रहा है। इस सम्बंध में 4 दर्जन से अधिक लाभुकों ने जनवितरण प्रणाली की दुकान के समीप खड़ा होकर मीडिया के कैमरे के सामने अपनी व्यथा सुनाई। जिनमें कमला कुवँर, नेपरी देवी, प्रमिला देवी, राजमणी देवी, जिर्मनिया देवी, अनिता कुवँर, सिमा देवी, ब्रह्मदेव यादव, बलराम राम, गोरख रजवार, अवधेश रजवार, संतोष चौधरी, श्यामदेव उरांव, जगदीश प्रजापति, द्वारिका उरांव, संतोष रजवार सहित अन्य कई लाभुकों का भी नाम शामिल है।

     

     

    लाभुकों ने बताया कि हमसब गरीब व्यक्ति हैं। अनाज के लाले पड़े हैं। भीषण अकाल से हम सब लाभुक जूझ रहे हैं। वहीं डीलर नागेंद्र राम के पास जब हम सब लाभुक राशन लेने पहुंचे तो डीलर द्वारा सितम्बर महीने का राशन दिया जा रहा है। अगस्त महीने के राशन के सम्बंध में डीलर द्वारा बोला जा रहा है कि मुझे ऊपर से ही एक महीने का राशन मिल रहा है। जहां जाना है आपलोग जाइए। मैं एक महीने का ही राशन दे सकता हूँ। साथ ही लाभुकों ने बताया कि 8 दिन पूर्व ही अंगूठा लगवा लिया जाता है। दो महीने का अंगूठा लगवा कर एक महीने का राशन दिया जा रहा है। लाभुकों ने बताया कि प्रत्येक महीने प्रत्येक लाभुकों के राशन से 2 किलो की कटौती भी की जाती है। आक्रोशित लाभुकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगों को दो महीने का राशन मिलना चाहिए। इसके लिए अगर हमलोगों को प्रखण्ड कार्यालय का घेराव करने पड़े या जो भी करना पड़े, हमलोग तैयार हैं।

     

     

    वहीं डीलर नागेंद्र राम से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सितम्बर माह के लिए भी 17 क्विंटल गेहूं मुझे कम मिला है। एलॉटमेंट के मुताबिक 148 ही केवल मिला है। अगस्त माह के लिए जीरो-जीरो मिला है। प्रक्रिया के तहत दौड़-धूप कर रहा हूँ। जब अगस्त महीने का राशन मुझे मिल जाएगा तो लाभुकों को राशन अवश्य दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि गोदाम से राशन कम मिलता है, जिसके कारण प्रत्येक लाभुकों के राशन से दो किलो की कटौती की जाती है।

    इस सम्बंध में पंचायत मुखिया प्रतिनिधि लालू यादव ने कहा कि लाभुकों को अगस्त व सितम्बर दो महीने का राशन मिलना चाहिए। यदि डीलर द्वारा केवल सितम्बर माह का राशन दिया जा रहा है तो डीलर की मनमानी है। उन्होंने कहा कि लाभुकों के बीच राशन वितरण कराने के लिए पंचायत सेवक व रोजगार सेवक को प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि चटनियां पंचायत में किसी भी डीलर के पास पंचायत सेवक व रोजगार सेवक राशन वितरण कराने नहीं पहुंचे। इससे स्पष्ट होता है कि या तो लापरवाही बरती जा रही है या फिर उपायुक्त के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मीडिया के माध्यम से आग्रह करते हुए उपायुक्त को स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्यवाई करने की मांग की है।

    जबकि पंचायत सेवक शाहिद अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त का निर्देश है। हर हाल में डीलर लाभुकों के बीच अगस्त व सितम्बर दोनों माह का राशन वितरण करें। इसमें डीलर की कोई गुंजाइश नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों ने लगातार दूसरे दिन अपनी उपस्थिति का कराया एहसास, चतरोचट्टी थानाक्षेत्र के कई इलाकों में की पोस्टरबाजी
    Next Article लोकसभा में सोनिया गांधी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जताई यह चिंता, सरकार से की यह मांग

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.