केंद्रीय शांति समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत केंद्रीय शांति समिति के सदस्य गण द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला के नए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर का स्वागत अभिनंदन किया गया साथ ही शांति समिति के सदस्यों ने कहा की शांति समिति हर समय जिला प्रशासन के साथ है एवं हर समय सहयोग करेगी अभिनंदन स्वागत में केंद्रीय शांति समिति के प्रमोद तिवारी श्याम शर्मा आदि एवं थाना शांति समिति के सदस्य गण उपस्थित हुए
Author: Devanand Singh
सहयोग विलेज पालना घर में संभव संस्था ने पालना और झूला का करवाया नवीकरण जमशेदपुर 19 सितंबर – जमशेदपुर स्थित सहयोग विलेज पालना घर में संभव संस्था के द्वारा पुराने झूला और पालना का नवीकरण करवाया गया। जिसकी जानकारी देते हुए संभव संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह जी ने बताया कि सहयोग विलेज जमशेदपुर स्थित एक पालना घर हैं, जिसका संचालन सरकार द्वारा किया जाता है, यहां वर्तमान में 22 शिशु रह रहे हैं। तथा इस अनाथालय में तीन पालना और एक झूला पुराना व खराब होने के कारण बेकार पड़े हुए थे। जिसकी जानकारी मिलने…
अब अपने अस्तर से मीडिया से संवाद नहीं करेंगे पुलिस अधिकारी , डीजीपी ने जारी किया आदेश , प्राधिकृत पुलिस प्रवक्ता ही मीडिया को दे सकेंगे जानकारी झारखंड पुलिस की मीडिया नीति से संबंधित आदेश डीजीपी अजय कुमार सिंह ने जारी किया है इसमें कहा गया है कि आप पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी द्वारा मीडिया से संवाद नहीं किया जाएगा आदेश जारी करने का उद्देश्य बताया गया है कि पुलिस विभाग की नीति है कि उसे समय मीडिया को संबंधित सूचना सही समय पर उपलब्ध कराई जाए जब अनुसंधान की प्रक्रिया प्रतिकूल रूप से बाधित न हो…
कुर्मी समाज के आंदोलन का असर टाटानगर रेलवे स्टेशन में भी देखने को मिला जहां एक तरफ टाटा हावड़ा मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन सामान्य तौर पर हुआ तो वहीं दूसरी तरफ टाटा से मुंबई मार्ग में कई ट्रेनों को डाइवर्ट कर दिया गया जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा कुर्मी जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर कुर्मी समाज के द्वारा आंदोलन का रूप अख्तियार करते हुए रेल चक्का जाम किया गया जिसकी वजह से रेल का परिचालन बाधित हुआ टाटा हावड़ा मार्ग की बात कर तो…
जमशेदपुर में कानून व्यवस्था लचर, अपराधी निरंकुश : दिनेश कुमार जमशेदपुर में अपराध के बढ़ते वारदातों को चिंताजनक बताते हुए भाजपा ने चिंता जाहिर किया है। जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस आशय में गुरुवार को प्रेस वक्तव्य जारी करते हुए सरकार का ध्यनाकृष्ट किया है। भाजपा नेता ने कहा की जमशेदपुर में अपराधकर्मियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। दिन के उजाले में सरेराह छिनताई, गोलीकांड के वारदात आम हो चुके हैं। शहर में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। चिकित्सकों से लेकर पत्रकारों पर हमले हो रहे…
पश्चिम सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर की संयुक्त अध्यक्षता में जिला अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी बढ़ाने तथा जिले में बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए टेलीकॉम संरचना निर्माण से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त के द्वारा एयरटेल एवं बीएसएनएल के प्रतिनिधियों से जिले में निर्माणाधीन मोबाइल टावर सहित अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि जिले में…
बुधवार को जे बी सी प्लस 2 विद्यालय जामताड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधानाध्यापकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम , ए पी ओ उज्जवल मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। डी एस ई दीपक राम ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि ए एम सी को सक्रिय बनाना और बच्चों को बेहतर शिक्षा देना ही प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है । उन्होंने शिक्षको को अच्छी शिक्षा देकर बच्चों का भविष्य बनाने में सहभागी बनने…
जब मैं सांसद था, तभी से महिलाओं के आरक्षण के लिए मुखर रहा हूं : नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि वह संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के आरक्षण के समर्थन में हैं, पर इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) और आर्थिक रूप से पिछड़ी जाति (ईबीसी) के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व के प्रावधान होने चाहिए. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र से जनगणना कराकर महिला आरक्षण विधेयक के प्रस्तावों को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने और जाति जनगणना की उनकी लंबे…
पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत व्यंगविल पंचायत के नंदुप में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया इस दौरान जिले के डीडीसी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे जहां छोटे-छोटे बच्चों को दवा का खुराक पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया नंदुप स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे जिले के डीडीसी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, पूर्वी सिंभूम जिले के 9 लाख 73 हज़ार…
अपनी बेटी के साथ एक महिला इलाज कराने निकली घर से, नहीं लौटी वापस संवाददाता- विवेक चौबे गढ़वा : एक महिला अपने साथ 4 वर्षीया बेटी को लेकर अपने घर से इलाज कराने निकली। 15 दिनों से भी अधिक हो गया। अब तक वापस घर नहीं लौटी। यह मामला है जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत चटनिया गांव के सुगवादामर टोला का। इस सम्बंध में उक्त टोला निवासी सूर्यजन पाल ने कांडी थाना को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरी 28 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी अपने साथ 4 वर्षीया पुत्री दुर्गा कुमारी को लमारी कला…
