मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांटा टोली और सिरम टोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य की समीक्षा की मुख्यमंत्री ने विशेषकर दोनों फ्लाईओवर के जंक्शन पर स्मूथ ट्रैफिक सिस्टम को लेकर दिए आवश्यक निर्देश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज राजधानी रांची में बन रहे कांटा टोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विशेषकर कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरम टोली फ्लाईओवर के जंक्शन पर ट्रैफिक सिस्टम व्यवस्थित रखने की दिशा में उठाए जा रहे तकनीकी पहलुओं की जानकारी जुडको और पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों फ्लाईओवर के…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर -: राज्य भर के साथ साथ जमशेदपुर ने भी 14 मार्च से जैक बोर्ड के मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू हो गई, कड़ी सुरक्षा के बिच शांतिपूर्ण तरीके से सभी परीक्षा केंद्रों मे परीक्षाएं ली जा रही हैं. बता दें की जिले भर मे मैट्रिक के लिए 73 केंद्रों मे कुल 26237 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, वहीँ 29 सेंटरों मे कुल 24702 परीक्षार्थी इंटर के परीक्षा मे शामिल हो रहे हैं, जिले भर मे कुल 147 दण्डधिकारीयों की नियुक्ति की गई हैं, वहीँ कदाचार मुक्त परीक्षा एवं विधि वयवस्था को दुरुस्त रखने हेतु …
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टैगोर सोसाइटी एकेडमी में मंगलवार को परिजनों ने जमकर बवाल काटा. दरअसल मंगलवार को स्कूल का रिजल्ट निकला, जिसमें कक्षा पांचवी से लेकर आठवीं तक के करीब 125 बच्चे फेल हो गए. जिसपर स्कूल प्रबंधन ने सख्त निर्णय लेते हुए कक्षा आठ के 52 बच्चों को टीसी थमा दिया, जबकि छठी कक्षा के 4 बच्चों को टीसी थमाया. परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा उनके बच्चों को प्रमोट किया जा सकता था मगर स्कूल में ऐसा ना करके बच्चों को सीधे फेल कर दिया जिससे बच्चों का पूरा साल बर्बाद हो…
नाला प्रखंड कार्यालय के समीप महिलाओं के बीच पंपसेट और ट्रैक्टर का बितरण किया गया। संतोष कुमार, नाला नाला प्रखंड में आयोजित शिविर में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार भूमि संरक्षण कार्यालय के द्वारा सोमवार को कार्यक्रम आयोजन कर किसानों के बीच पंपसेट तथा स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के बीच ट्रैक्टर का वितरण किया गया । इस कार्यक्रम में सूचीबद्ध किसानों के बीच 26 पंपसेट एवं भालजूरीया आजीविका महिला ग्राम संगठन तथा राख महिला ग्राम संगठन के बीच 2 ट्रैक्टर का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ,…
सहारा इंडिया मे निवेश करने वाले निवेशकों के जमा पैसों को वपास किये जाने की मांग को लेकर संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के बैनर तले देश भर के जिला मुख्यालयों के समक्ष एक दिवसीय भूक हड़ताल किया, साथ ही केंद्र सरकार से देश के सभी भुक्तभोगियों के पैसे वपास किये जाने की मांग की. इन्होने कहा की कई वर्षो से सहारा और सेबी के विवाद का बहाना बनाते हुए निवेशकों के पैसों का गबन किया गया हैं, ऐसे मे सहारा मे निवेश करने वाले छोटे से बड़े निवेशक एवं खाता धारक अपने…
सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत बेहड़ा एवं चाकुलिया थाना अंतर्गत मटियाबांधी तथा रेंगढ़पहाड़ी में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब बरामद कर जब्त किया गया। 03 अवैध शराब बिक्रेताओं के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया। जब्त प्रदर्श:- 1. Kingsgold whisky 750ml (For sale in Arunachal pradesh only)- 18 पीस 2. McDowells Rum 180ml (For sale in West Bengal only)-48 पीस 3. Imperial Blue whisky 180ml- 02 पीस कुल विदेशी शराब- 21.75 लीटर 4. Kingfisher beer 650ml (For sale in West Bengal only)- 15 पीस 5. Heyward…
संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई एवं बहुभाषी साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में,तुलसीभवन के प्रयाग कक्ष में होली मिलन उत्सव का हुआ आयोजन संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई एवं बहुभाषी साहित्यिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में,तुलसीभवन के प्रयाग कक्ष में होली मिलन उत्सव का आयोजन हुआ। द्वार पर अबीरी तिलक एवं गोभी मिर्च के गजरे से अध्यक्ष द्वय डाॅ रागिनी भूषण एवं डाॅ मुदिता चन्द्रा ने स्वागत-सत्कार किया । संस्कार भारती के ध्येय गीत से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ।स्वागत सहयोग की मन्त्री श्रीमती विद्या तिवारी ने किया जबकी आभार अभिव्यक्ति संस्कार भारती के मन्त्री श्री…
तुलसी भवन के होली मिलन में नगर के साहित्यकारों ने जमकर खेली होली सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में “होली मिलन” एवं मासिक ‘ काव्य कलश ‘ (बहुभाषी) सह साहित्यकार सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्सायन ‘अज्ञेय’ की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने की । जबकि कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री राम नन्दन प्रसाद द्वारा दिया गया । …
देवानंद सिंह के संपादकत्त्व में छपने वाली राष्ट्रसंवाद पत्रिका किसी भी राष्ट्रीय पत्रिका से किसी मायने में कमतर नहीं:वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व संपादक, हिन्दुस्तान झारखंड की औद्योगिक राजधानी जमशेदपुर से प्रकाशित होनेवाली पत्रिका राष्ट्र संवाद अपनी स्थापना के 23वर्ष पूरे कर 24वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. श्री देवानंद सिंह के संपादकत्त्व में छपने वाली यह पत्रिका किसी भी राष्ट्रीय पत्रिका से किसी मायने में कमतर नहीं है. मैं पिछले करीब 12-13 साल से देवानंद जी के संपर्क में हूं और इस पत्रिका को भी निरंतर देखने का अवसर मिलता रहा है. आमतौर पर क्षेत्रीय पत्रिकाओं मैं कुछ ना…
राजभवन प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर से पाँच सौ से अधिक कांग्रेसजन उमड़े जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार के द्वारा अडानी समुह को एलआईसी एवं एसबीआई में जमा मध्यम वर्गीय एवं गरीबों के पूंजी को ताक पर रखकर दे दिया गया। जिसके विरोध में राजभवन मार्च आयोजित कर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। जमशेदपुर से हिस्सा लेने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में पाँच सौ से अधिक कांग्रेसजन राँची राजभवन मार्च विशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने बताया…
