आज हमारी संस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के द्वारा। एम.जी.एम. अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में एक दिवसीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 150 यूनिट रक्त संग्रह की गई। हमारे संवाददाता की विशेष बातचीत में संस्था यात्रा एक नए जीवन की शुरुआत के अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह जी ने बताया एम.जी.एम. अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन करने का मकसद गरीब और एकदम अंतिम व्यक्ति तक रक्त को निशुल्क पहुंचाने के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज ना लगे किसी तरह की परेशानी ना हो और जरूरतमंद हर व्यक्ति तक एक एक बूंद…
Author: Devanand Singh
मानगो डिमना रोड कालिका नगर नेहा स्थापित न्यू सनफ्लावर स्कूल की स्थापना सन 1995 में हुई जिसका उद्देश्य यह था कि सभी वर्ग के बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्राप्त हो इस स्कूल की स्थापना उस समय हुई जिस समय में यह क्षेत्र बहुत ही समस्याओं से जूझ रही थे बच्चे को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए अभिभावकों बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इन सब चीजों को देखते हुए प्रधानाध्यापक न्यू सनफ्लावर स्कूल के मन में यह जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि इस क्षेत्र में एक स्कूल की स्थापना की जाए और…
जमशेदपुर -: सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत सर्किट हाउस गोलचक्कर के समीप सोनारी झाबरी बस्ती की एक महिला का बाइक सवार उच्चका बैग लेकर भाग निकला. आपको बता दें कि सर्किट हाउस एरिया गोलचक्कर के पास जमशेदपुर के डीसी और एसएसपी का आवास है. यही अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देने की कोशिश की. हालांकि उचक्के की हरकत को स्थानीय राहगीरों ने देख लिया और उसे खदेड़ कर अगले गोल चक्कर के समीप धर दबोचा जिसे पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला…
भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले लोग वहीं हैं, जो लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ते: सीएम योगी उत्तर प्रदेश के बशारतपुर-प्रथम शक्ति केंद्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिये उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत…
जमशेदपुर मे विभिन्न महिला संगठनों ने महिलाओं को सामान अधिकार एवं न्याय दिये जाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर एक मांग पत्र देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र जिले के उपायुक्त को सौंपा गया. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इन्होने मांग पत्र सौंपा हैं, इन्होने कहा की आज भी समाज मे महिलाओं को सामान अधिकार एवं न्याय नहीं मिल रहा हैं, समाज मे महिलाओं का शोषण हो रहा हैं, महिला हिंसा भी चरम सीमा पर हैं, ऐसे मे आज के इस आधुनिक युग मे भी महिलाएं अपने आप…
दिल्ली -: दिल्ली से दुबई जा रही इंडिगो फ्लाइट में सफर कर रहे एक यात्री की तबीयत अचानक खराब होने के बाद विमान की पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग करायी गई. इंडिगो एयरलाइन ने कहा कि यात्री को हवाईअड्डे पर मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. बताया जा रहा है कि यात्री नाइजीरियाई नागरिक है. इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट एक यात्री उड़ान के बीच खुद को अस्वस्थ महसूस कर रहा था. इसके बाद फ्लाइट के पायलट ने कराची एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और मेडिकल इमरजेंसी स्थिति के बारे…
दिल्ली -: दिल्ली के मुख्यमंत्री, मंत्रियों एवं विधायकों के मासिक वेतन में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें हर महीने वेतन के रूप में 90,000 रुपए मिलेंगे. बताया जा रहा है कि इससे पहले दिल्ली के विधायकों को वेतन के रूप में 54000 रुपए मिलते थे. जानकारी के अनुसार जुलाई 2022 में दिल्ली विधानसभा ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पारित किया था. इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद अब दिल्ली सरकार के कानून विभाग ने वेतन बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन जारी किया है. …
सतत विकास और आजादी के 100 साल बाद भारत की परिकल्पना का बजट पिछले महीने फरवरी में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमृतकाल का पहला वित्तीय बजट (2023-24) पेश किया। इसको लेकर विपक्ष ने भले ही केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया हो, लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे समाज के हर वर्ग के दृष्टिकोण ने महत्वपूर्ण बताया। कुछ दिनों पर जमशेदपुर से लोकसभा सांसद बिधुत बरण महतो ने बिष्टुपुर में अपने कार्यालय में एक प्रेसवार्ता कर इस महत्वपूर्ण बजट को लेकर बहुत से तथ्यों पर अपना विचार रखा और उन्होंने महत्वपूर्ण बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
अंसार खान के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम चंपारण होटल साकची से शुरू झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान के नेतृत्व में “हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम चंपारण होटल साकची से शुरू करते हुए साकची पूरे मार्किट में किया गया । इस पदयात्रा में राहुल गांधी के द्वारा भेजे हुए संदेश पत्र( देशवासियों के…
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन एवम सुंदरनगर युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा लोकगीतों से समा बांधे रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी अपनी उपस्थित दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जैसा कि ज्ञात हो की विधायक जी ने पिछले दिनों झारखंड विधान सभा में पत्रकारों की सुरक्षा से संबंधित प्रश्न किया था तथा पत्रकारों के हितो की मांग किया गया । इस समारोह इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जमशेदपुर इकाई के जिला अध्यक्ष राज श्रीवास्तव ने शॉल ओढ़ाकर विधायक…
