Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले लोग वहीं हैं, जो लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ते: सीएम योगी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले लोग वहीं हैं, जो लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ते: सीएम योगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले लोग वहीं हैं, जो लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ते: सीएम योगी

     

    उत्तर प्रदेश के बशारतपुर-प्रथम शक्ति केंद्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना लंदन में दिये उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक तरफ वैश्विक मंचों पर भारत का दबदबा बढ़ रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग दूसरे देशों में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लोकतंत्र को कोसने वाले ये वही लोग हैं जो मौका मिलने पर स्वयं लोकतंत्र का गला घोंटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं. मोदी दुनिया में देश का नाम कर रहे हैं तो कुछ लोग देश को बदनाम करने में जुटे हैं.

     

     

     

    भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में जाकर देश की आलोचना करने वाले वही लोग हैं जो केरल में रहते हैं तो उत्तर प्रदेश की बुराई करते हैं और दिल्ली में रहते हैं तो केरल की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन चेहरों को पहचानने की जरूरत है, ये देश के सुदृढ़ लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, इनकी खानदानी विरासत ही बांटो और राज करो की विभाजनकारी राजनीति की रही है. इनकी विभाजन की मानसिकता और इनके षड्यंत्र को सफल नहीं होने देना है.

     

     

     

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8-9 वर्षों में हासिल देश की उपलब्धियां नए भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं तथा राष्ट्रपति के अभिभाषण में देश की उपलब्धियों और भावी योजनाओं की सुनहरी तस्वीर है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया को राह दिखाने वाला देश होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में इसकी गूंज को अंगीकार कर जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं पर है. योगी ने जी-20 की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 का नेतृत्व मिलना भारत के सामथ्र्य को प्रदर्शित करता है, वैश्विक मंच पर भारत की शक्ति की यशोगाथा दुनिया गा रही है. उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल अधिकार ही नहीं बताता, बल्कि कर्तव्यों का भी एहसास कराता है.

     

     

     

    सीएम योगी ने केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार विपत्ति में भी नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी रही. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में मुफ्त जांच, मुफ्त इलाज, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन की सुविधा दी गई. मुख्यमंत्री के संबोधन के पहले चार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के अभिभाषण का वाचन किया और उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ योगी ने भी संपूर्ण अभिभाषण को सुना.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं को सामान अधिकार एवं न्याय की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
    Next Article बाइक सवार उचक्के ने छिना महिला के हाथ से बैग , राहगीरों ने की धुनाई

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.