नारदा में हाथियों के झुंड का कहर, 34 एकड़ धान की फसल बर्बाद; किसानों के बीच पहुंचे विधायक संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। नारदा पंचायत के नेड़ोकोचा गांव और आसपास के इलाकों में पिछले करीब एक सप्ताह से हाथियों के झुंड ने डेरा डाल रखा है। करीब एक दर्जन हाथियों, जिसमें छोटे बच्चे हाथी भी शामिल हैं, के लगातार गांव और खेतों में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों ने क्षेत्र में करीब 34 एकड़ धान की फसल को बर्बाद कर दिया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। जानकारी मिलते ही प्रभावित…
Author: Devanand Singh
नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हॉकी प्रतिभाओं को निखारने केलिए बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। हॉकी ऐस फाउंडेशन द्वारा नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेवल टाटा हॉकी अकादमी गर्ल्स हॉस्टल के प्रथम तल स्थित एवी रूम में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रुचि नरेंद्रन उपस्थित रहीं, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मनयापांडा मुथन्ना सोमैया विशिष्ट अतिथि के…
आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: लगातार हो रही बारिश के कारण आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित आसांगी ओड़िया मध्य विद्यालय परिसर में जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है. विद्यालय परिसर और मुख्य मैदान में पानी जमा होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. समस्या के समाधान की मांग को लेकर झारखंड युवा मोर्चा के सरायकेला-खरसावां जिला उपाध्यक्ष सोमदेव प्रधान उर्फ विवकी ने आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त को आवेदन…
समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी राष्ट्र संवाद संवाददाता गुमला/जमशेदपुर, 2 सितंबर। विहंगम योग संत समाज की स्थापना महर्षि सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज द्वारा वर्ष 1924 में की गई थी। स्थापना के बाद से प्रतिवर्ष इसका वार्षिकोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। इस वर्ष समाज का 103वां स्थापना महोत्सव 14 एवं 15 दिसंबर को वाराणसी स्थित स्वर्वेद महामंदिर परिसर में “समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव” के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 25,000 कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का भव्य आयोजन भी होगा। महोत्सव…
झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर राष्ट्र संवाद संवाददाता बोड़ाम, पूर्वी सिंहभूम। झारखंड आंदोलनकारी एवं बोड़ाम प्रखंड के बड़ा सुसनी निवासी दुबराज कुंभकार (65) का मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को हार्ट अटैक से निधन हो गया। दोपहर करीब 12:30 बजे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही बड़ा सुसनी सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। दुबराज कुंभकार झारखंड आंदोलन से लंबे…
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले. राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के खिलाफ आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है। आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने ट्रेन संख्या 13051 के जनरल कोच से करीब 130 लीटर केन बीयर और अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की कुल अंकित कीमत करीब 38 हजार 160 रुपये बताई गई है। खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों और बीयर केन पर ‘FOR SALE IN WB ONLY’ लिखा…
कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार! राष्ट्र संवाद संवाददाता बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढना गांव में कथित रूप से जहरीली शराब से 4 की मौत मामले का पुलिस ने सफलता पूर्वक पर्दाफाश करते हुये 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया, मामला प्रेम प्रसंग में शराब में जहर देकर चार युवकों की हत्या का निकला! इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस पूरे हत्याकांड के केंद्र में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता लाली कुमार समेत…
झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, दक्षिण भारत से विशेषज्ञों को बुलाएगी सरकार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी दूर करने के लिए राज्य सरकार अब दूसरे राज्यों का रुख कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि बेंगलुरु, केरल और तमिलनाडु के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों को झारखंड में लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन राज्यों का दौरा कर चिकित्सकों से सीधे संपर्क कर रही हैं। मंगलवार को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि…
जयपुर. राजस्थान के सिरोही जिले के रेवदर क्षेत्र के उड़वारियां गांव में अंग्रेजी विषय के शिक्षक की नियुक्ति को लेकर विद्यार्थियों का विरोध सामने आया है. शिक्षक की नियुक्ति नहीं होने से नाराज करीब 400 विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्कूल का बहिष्कार किया. विद्यार्थियों का आरोप है कि आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक शिक्षण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते उन्होंने स्कूल परिसर से दूरी बनाकर अपना विरोध जताया. 24 अगस्त को ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था. उस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से शिक्षक की व्यवस्था करने…
नई दिल्ली. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार से संबंधित विवादित सामग्री को लेकर शुरू हुआ मामला अब समाप्त हो गया है. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही बंद कर दी. अदालत के सामने केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि विवादित अध्याय को विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर संशोधित कर दिया गया है और नया अध्याय शामिल वाली संशोधित पाठ्यपुस्तकें अब प्रचलन में हैं. इसके साथ ही अदालत के सामने लंबित मुख्य विवाद का आधार…
